IMD Rain Alert: हिमाचल में आज फिर होगी मूसलाधार बारिश, कांगड़ा-शिमला समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अगले तीन दिनों के दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में विभिन्न कारणों से 176 लोगों की मौत हो गई है।

 | 
weather alert/आठ जून तक होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी

शिमला। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Rain Alert) ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन और मंडी समेत हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में अगले तीन दिनों के दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश जारी रहेगी। 


वहीं, IMD के अनुसार अगर पिछले 100 दिनों का रिकॉर्ड देखा जाए तो यह साल सबसे ज्यादा बारिश वाला साल होगा। बारिश ने राज्य में अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई है। क्षेत्र में भूस्खलन और कोहरे की संभावना है। मॉनसून सितंबर तक जारी रहेगा। मॉनसून में अब तक 530 मिमी बारिश हुई है जो बहुत अधिक है। अब तक 70% बारिश हो चुकी है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।.


राज्य सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अलर्ट जारी है और सभी लोग फील्ड में तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश ने सड़कों, पेयजल और सिंचाई जल आपूर्ति योजनाओं को नष्ट कर दिया है। 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 188 लोगों की जान चली गई है। 194 लोग घायल हो गए हैं। लगभग 6500 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 24 जून को मॉनसून की शुरुआत के बाद से प्रदेश में विभिन्न कारणों से 176 लोगों की मौत हो गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।