विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने किए करोड़ों रूपए की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन

विधायक ने  84.69 लाख रूपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग हर्बल गार्डन से तप्पा मन्दिर वाया हरिजन बस्ती, 83.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग बुरनाड़ मोड़ से खगल वाया बरड़ा कॉलोनी और 14.71 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल में नवनिर्मित पशु औषधालय का उद्घाटन किया।
 | 
..

हमीरपुर ।  विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल, ग्राम पंचायत नेरी तथा ग्राम पंचायत दड़ूही में लगभग 1 करोड़ 83 लाख रूपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन कर जनता को समर्पित किए। विधायक ने  84.69 लाख रूपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग हर्बल गार्डन से तप्पा मन्दिर वाया हरिजन बस्ती, 83.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग बुरनाड़ मोड़ से खगल वाया बरड़ा कॉलोनी और 14.71 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल में नवनिर्मित पशु औषधालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इससे ग्राम पंचायत दड़ूही, बाड़ी फरनोल, धनेड, चंगर, नारा, रोपा तथा ललीण की पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।


    उन्होंने कहा कि सडक़ें किसी भी क्षेत्र के विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं, सडक़ों के बिना क्षेत्र विकास सुनिश्चित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में लोगों को बेहतर यातायात की सुविधाएं प्रदान करने हेतू सडक़ों के सुधारीकरण पर करोड़ों रूपए की धनराशि व्यय की गई है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पशु पालकों के लिए अनेकों योजनाएं आरंभ की हैं और पशुओं के स्वास्थ्य का उचित देखभाल के लिए पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है।  

उन्होंने पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दूध गंगा योजना, बैकयार्ड कुक्कुट योजना, पशु आहार एवं चारा योजना आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को ऐसी सभी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों को बेसहारा गौवंश से मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक प्रयास किए गए हैं। बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए काऊ सेंचुरियन का निर्माण जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान किया जा सके।
..
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन वितरित किए गए। जिससे महिलाओं को रसोई के धुएं से निजात मिली और प्रदेश धुंआ मुक्त होने वाला पहला राज्य बना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।

उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 60 वर्ष कर दी गई है। एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की गई है। पहली जुलाई से 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल भी माफ कर दिया गया है।  पशु औषधालय हेतू भूमि दान करने के लिए विधायक ने श्रवण  कुमार का आभार प्रकट किया और उन्हें सम्मानित किया गया।  


      इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी,प्रधान ग्राम पंचायत नेरी विपिन कुमार,उपप्रधान अश्वनी कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत दड़ूही उषा बिरला, ग्राम केंद्र अध्यक्ष हरदेव सिंह, महिला मंडल प्रधान सुनीता कुमारी, रघुवीर सिंह, सुरेश कुमार, उपनिदेशक पशुपालन डा0 मनोज कुमार, अधिशाषी अंभियंता विवेक शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।