बिझड़ी में इसी सत्र से आईटीआई का होगा शुभारंभ, चार ट्रैड़ों के साथ स्टाफ की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए जो सपने संजोये थे, भाजपा ने उनके सपनों को साकार करने से बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी आईटीआई खोल दी है। जिसका नाम स्व. डॉ राकेश शर्मा के नाम पर रखा है। भाजपा ने अपने इस प्रयोजन को अपने नेता के नाम समर्पित किया है।
 | 
पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली

हमीरपुर ।  स्वर्गीय डॉ राकेश बबली की मेहनत उनके मरणोपरांत बड़सर के युवाओं के काम आई है। हिमाचल प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए जो सपने संजोये थे, भाजपा ने उनके सपनों को साकार करने से बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी आईटीआई खोल दी है। जिसका नाम स्व. डॉ राकेश शर्मा के नाम पर रखा है। भाजपा ने अपने इस प्रयोजन को अपने नेता के नाम समर्पित किया है।

क्षेत्र के युवाओं को इस प्रयोजन के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का मौका मिलेगा। बहीं ताउम्र अपने बेटे की मेहनत पर गर्व रहेगा। विदित रहेगा कि श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ राकेश बबली का सपना साकार होने जा रहा है। इसी वावत सरकार ने इस संस्थान का नाम स्व. डॉ राकेश बबली के नाम पर रख कर क्षेत्रवासियों के दिलों में उन्हें सदा जिन्दा रखने की मिशाल पेश की है।


बताते चलें  कि डॉ राकेश बबली बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ढटवाल से संबंध रखते थे। कॉलेज समय से ही वे आर.एस.एस के मुरीद रहे और उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर इसी से शुरू कर भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में संगठन के विभिन्न पदों पर रह कर अपनी सेवा की छाप छोड़ते हुए राजनीति में एक नया आयाम बनाया। ये उनकी मेहनत और लगन का नतीजा ही रहा कि संगठन कि हर परीक्षा में अव्वल रहे और देश के सब से बड़े संगठन ने उन्हें श्रम कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी सौम्पी। उन्होंने अपने थोड़े से समय में ही हिमाचल के कोने कोने में गरीब मजदूरों की आवाज़ को उठाया और उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने की कोशिश भी की।

बीजेपी सरकार के चेहते और आर.एस.एस के सच्चे सिपाही डॉ राकेश बबली के गृह क्षेत्र में सरकारी संस्थान खोलना सरकार का बड़प्पन है। उनके मरणोपरांत उनके लिए यह सरकार की तरफ  से सच्ची श्रद्धांजलि भी है। डॉ राकेश शर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिझड़ी में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कक्षाएं शुरू करने की स्टाफ  सहित अधिसूचना जारी कर दी है। इस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और तकनीशियन ट्रेड स्वीकृत किए गए हैं। ट्रेडों की स्वीकृति के साथ ही प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ  की नियुक्ति की अधिसूचना भी सरकार ने जारी कर दी है।

गौर रहे कि बिझड़ी क्षेत्र में आईटीआई खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मार्च मास के प्रवास के दौरान बिझड़ी ताल स्टेडियम में की थी। पांच महीने के अंदर ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों की चिरलंबित मांग को अमलीजामा पहना कर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का तहे दिल से आभार प्रकट किया है। इस प्रशिक्षण संस्थान के शुरू होने से बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ ही पूरे हमीरपुर जिला में खुशी की लहर है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।