हिमाचल कांस्टेबल पेपर लीक मामला : एसआईटी को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

एसआईटी ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंडी पुलिस की टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रश्नपत्र लीक करने के प्राथमिक स्रोत हैं।
 | 
पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामला

शिमला ।   हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने पेपर लीक मामले के एक और मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंडी पुलिस की टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी प्रश्नपत्र लीक करने के प्राथमिक स्रोत हैं। इनकी मिलीभगत से प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र लीक किया गया था।

बिहार का अरविंद कुमार व भरत यादव इस पूरे षडयंत्र के मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इसके अलावा सुधीर यादव पुत्र कारू यादव, गोले लाल यादव पुत्र द्वारका प्रसाद, गौतम कुमार भारती पुत्र वरिंद्र प्रसाद और सुबोध कुमार पुत्र चुल्ली सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बिहार के हैं।


एसआईटी के अनुसार प्रिंटिंग प्रेस के पार्ट टाइम वर्कर सुधीर कुमार यादव ने मार्च में हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती का प्रश्नपत्र लीक किया था। इसके बाद पश्नपत्र को गोरे लाल के माध्यम से गौतम कुमार भारती को पहुंचाया। यह सब सुबोध कुमार, भरत यादव और अरविंद कुमार के कहने पर किया गया। वहीं, ओखला दिल्ली में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड गोरे लाल ने प्रश्न पत्र गौतम कुमार भारती को दिया। गौतम कुमार भारती ने गोरे लाल से प्रश्नपत्र खरीद कर उसे अपने भाई भरत यादव को दिया।

सुबोध कुमार सुधीर यादव, गोरे लाल, भरत यादव व अरविंद कुमार के बीच प्रश्न पत्र पहुंचाने का माध्यम बना। बिहार का अरविंद कुमार व भरत यादव इस पूरे षडयंत्र के मास्टरमाइंड थे। इस मामले में अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें  85 अभ्यर्थी, तीन उम्मीदवारों के माता-पिता, 33 एजेंट(एचपी के भीतर से 18 और से बाहर से 15) शामिल है।  इस अपराध की पूरी तस्वीर हासिल करने के लिए एसआईटी इस पहेली को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।