Himachal : देश में रिवाज बदला, हिमाचल में भी बदलेंगे, मोदी की रैली में सीएम का दावा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के मार्गदर्शन से हिमाचल में भी हम रिवाज बदलेंगे और दोबार से भाजपा की सरकार बनाएंगे।
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला रैली के मौके पर रिज मैदान से लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में रिवाज बदला है। पांच राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों में दोबारा से भाजपा की सरकार बनकर आई है। कहा जाता था कि पांच साल के बाद बदलाव आता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में यह रिवाज बदला है। हिमाचल के बारे में भी ऐसी ही बात कही जाती है कि 5 साल बाद यहां भी बदलाव आता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र के मार्गदर्शन से हिमाचल में भी हम रिवाज बदलेंगे और दोबार से भाजपा की सरकार बनाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिमला आने पर स्वागत किया और कहा कि बीते आठ सालों में देश ने तेज गति के साथ तरक्की की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रधानमंत्री के बहुत करीब हैं।

एक बार नहीं, कई बार इसकी झलक उनकी आंखों में देखी है। जितना स्नेह प्रधानमंत्री हिमाचल से करते हैं, उतना ही स्नेह हिमाचल की जनता भी उनसे करती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी बीते चार सालों में भाजपा की सरकार ने बेहतरीन काम करने का प्रयास किया। कोविड का बड़ा संकट था, लेकिन प्रधानमंत्री के सही मार्गदर्शन से हम कोविड से संकट से पार निकलते हुए भारत दुनिया के लिए उदाहरण बना हुआ है।

.

मुख्यमंत्री ने केंद्र से हिमाचल को 10 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में ही हिमाचल को विशेष राज्यों का दर्जा मिला। केंदो की योजनाओं से हिमाचल प्रदेश को 90:10 के रेशों में हिमाचल को मदद मिली। विशेष पैकेज के तहत कुल 800 करोड़ की विशेष सहायता दी। एम्स और तीन मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश को मिले। हिमाचल में स्वास्थय सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं।

रोहतांग टनल के काम को गति देकर उसका उद्घाटन किया। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में लगभग 50 हजार करोड़ के ग्राउंड ब्रेकिंग साथ प्राइवेट सेक्टर का इनवेस्टमेंट लाया। मंडी से साढ़े 11 हजार करोड़ के उदघाटन और शिलान्यास किए। साथ ही मुख्यमंत्री ने हिमाचल को मेडिकल डिवाइस पार्क देने के लिए भी आभार जताया। यह मेडिकल डिवाइस पार्क पांच हजार करोड़ रुपए की लागत से बनना है। इसमें करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।