Himachal BJP : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बने भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी, देवेंद्र सह प्रभारी

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, देवेंद्र सिंह राणा को सह प्रभारी बनाया गया है।
 | 
BJP Himachal

शिमला  ।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, देवेंद्र सिंह राणा को सह प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से की गई है। इस संबंध में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने नियुक्त आदेश जारी किए हैं। बता दें विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह लगातार प्रदेश के दौरे पर आते रहे हैं। शिमला आयोजित भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में भी सौदान सिंह मौजूद रहे। 



वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल और पवन राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।

सुरेश कश्यप ने कहा कि सौदान सिंह का वर्किंग मॉड्यूल हमेशा संगठन के लिए एक प्लस रहा है और हमने उनकी बैठकों से बहुत कुछ सीखा है। यह नियुक्ति हमारे संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सौदान सिंह की नियुक्ति से संगठन को लाभ होगा और उनके साथ काम करना हमेशा सुखद रहा है। भाजपा एक बार फिर हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।