भाजपा में मेहनत और कांग्रेस में परिवारवाद से नेता बनता है : सिकन्दर

सिकन्दर ने कहा कांग्रेस की विघटनकारी सोच ने अनुसूचित समाज को मात्र वोट बैंक माना।
 | 

हमीरपुर।  ज़िला हमीरपुर के प्रवास पर पहुंचे नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिकन्दर ने कहा कि जहां कांग्रेस में परिवार के कारण नेता बनते हैं। वहीं आरएसएस के विचार से जनित भाजपा में कार्यकर्त्ता मेहनत के दम पर नेता बनता है। उसी का उदाहरण आज देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर है और मेरे जैसे वंचित व गरीब परिवार के लड़के को राज्यसभा में मनोनीत कर अनुसूचित समाज का मान बढ़ाया है। उसके लिए उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को साक्षी मानकर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व व नीतियों के कारण भारत जल्द ही कांग्रेसमुक्त होगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में वर्ष 2022 में हिमाचल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर मिशन रिपीट कर कांग्रेस मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का सफल कार्य करेगी। सिकंदर ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनैतिक दल है जो सरकार व संगठन में हमारे समाज को उचित अधिमान देता है। साथ ही भाजपा ने अनुसूचित जाति समाज को वोट बैंक न मानकर एक समान आगे बढ़ने के अवसरों का भी सृजन किया।

सिकंदर ने बताया कि संगठन के आदेश को स्वीकार कर भाजपा के समर्पित कार्यकर्त्ता के रूप में निर्णय को स्वीकार कर नौकरी छोड़कर संगठन काम के लिए अपने आपको आगे किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विघटनकारी नीतियों ने समाज के शोषित, वंचित, पिछड़े समाज को पंक्ति में हमेशा अंतिम स्थान पर रखा। लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने समाज मे सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलकर अनुसूचित वर्ग को अन्य वर्गों संग अग्रणी श्रेणी में ला खड़ा किया है।

.

उन्होंने बताया कि इसी कांग्रेस ने मुझे नौकरी के दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए लम्बी वकीलों की फ़ौज चार साल खड़ी रखी ।  लेकिन प्रदेश  न्यायालय का निर्णय मेरे पक्ष में आने से स्पष्ट हो गया कि हमें अपनी मेहनत और कर्मठता से अपने समाज की आवाज को दृढ़तापूर्वक ही उठाना होगा।  सिकन्दर ने कहा कि वह भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाए गए ऐसे धर्म को मानते हैं जो त्याग, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा और ज्ञान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वो सहर्ष स्वीकार करते हैं कि भाजपा राष्ट्र के सर्वागीण विकास, आपसी भाईचारे और जातियों में समानता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दृढ़संकल्प के साथ गत आठ वर्षों से जुटी हुई है। उन्होंने कहा मोदी ने परिवार की चिंता छोड़ पूरे देश को ही अपना परिवार माना है। जिस कारण आज विदेश में भारत का मान अन्य देशों की तुलना में ओर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि आज चाहे हिमाचल में जयराम सरकार हो या केंद्र में मोदी सरकार दोनो ही सरकारों की योजनाएं गरीब, पिछड़े, शोषित समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से सम्बल बनाने के लिए बनाई गई है ।  उन्होंने बताया कि एभी तक लगभग दो दर्जन ऐसी योजनाओं को लागू किया गया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के नेता प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व विजेता की ख्याति किसी अन्य देश के भूभाग को जीतकर नहीं बल्कि अन्य देश के लोगों के दिलों मे स्थान बनाकर बनाई है। सिकन्दर ने कहा कि आज जहां मोदी का पर्याय राष्ट्रवाद और विकास हो गया है तो वहीं अब हमसब को भी मोदी  की भूमिका को ओर सुदृढ करने में अपने आप को आगे लाना होगा। उसके लिए अपने बूथ पर सक्रियता और व्यवहारिकता के रूप में संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने से ही यह देश जल्द कांग्रेस मुक्त होगा।
.
सिकन्दर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद बुलाकर बूथ पर भाजपा सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सकारात्मक भूमिका अदा करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं को भाजपा के नेताओं के मान सम्मान को बनाए रखने पर भी बल दिया। उन्होंने बल देकर उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में अनुसूचित समाज के लोगों को भाजपा की रीति, नीति से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना समग्र योगदान करें। कार्यक्रम के पश्चात ज़िला अनुसूचित जाति मोर्चा व जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को भी सम्बोधित किया।
बैठक पश्चात कार्यकर्त्ता मिलन कार्यक्रम के तहत प्रो सिकन्दर कुमार ने गांव कोट के एक बूथ पर कार्यकर्त्ता के घर जाकर भोजन किया व कुशलक्षेम जाना।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर , कमलेश कुमारी सहित एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री, कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राकेश शर्मा बबली,  बाल विकास आयोग की चेयरमैन वंदना योगी, कांगड़ा ग्रामीण सोसाइटी बैंक के चेयरमैन कमलनयन, कौशल विकास निगम के चेयरमैन नवीन शर्मा सहित  अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।