हमीरपुर को खेलों का बनाया जाएगा हब, आगामी 25 वर्षों में हिमाचल को नम्बर 1 राज्य बनाने का लक्ष्य : अनुराग ठाकुर

नादौन विधान सभा क्षेत्र के बढेड़ा व हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया कार्यक्रम । प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष" समारोह की केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की अध्यक्षता ।
 | 
 समारोह की केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की अध्यक्षता

हमीरपुर ।  केन्द्रीय सूचना प्रसारण,युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को हमीरपुर जिला के नादौन विधान सभा क्षेत्र के बढेड़ा व हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र के पुलिस ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित "प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष"समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने इन 75 वर्षों में विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए है।

उन्होंने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश की तुलना अन्य राज्यों से करते हैं तो हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, बिजली, पानी या अन्य क्षेत्रों प्रदेश नेे सबसे ज्यादा उन्नति की है। उन्होंने कहा कि विकास निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है, यह रूकनी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। प्रदेश के लोग मेहनती और ईमानदार है। यही कारण है कि प्रदेश के लोगों ने पूरी दुनियां में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। देश के कौने-कौने से जहां श्रद्धालु यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आते हैं।

वहीं वीर भूमि होने के नाते पहला परमवीर चक्र भी प्रदेश के ही मेजर सोमनाथ को मिला। प्रदेश के ही राईफलमेन संजय कुमार और कै0 बिक्रम बतरा को भी परमवीर चक्र मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। आज देश दुनियां की सबसे बड़ी 5वीं अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। यह देश के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा और इसे सिद्ध किया। अब देश में ही आधुनिक तकनीक से लैस वस्तुएं बनाई जा रही हैं। लगभग 2 लाख बुलेटप्रूफ जैकेट भारतीय सेना को उपलब्ध करवाई गई। पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पैंशन प्रदान की गई।

...

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को 28 माह तक निशुल्क राशन प्रदान किया गया। देश मे ही वेक्सीन बनाई गई जिसकी आपूर्ती अन्य देशों को भी गई। 200 करोड़ वेक्सीन की निशुल्क डोज देश में लोगों को निशुल्क लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वेक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिसका सारा श्रेय प्रदेश के स्वास्थ्य, पुलिस तथा अन्य विभागों के कर्मठ अधिकारियों/ कर्मचारियों को जाता है जिन्होंने कोविड के दौरान कड़ी मेहनत से कार्य किया। उन्होंने कहा कि कोविड संकट काल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आक्सीजन सिलेंडर, पीपीकिट,फेसमास्क, आक्सीजन प्लांट उपलब्ध करवाए गए।


उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिलासपुर जिला में एम्स,ऊना में पीजीआई सैटेलाईट सेंटर और हमीरपुर में मेडिकल कालेज बनाए गए। बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए एनआईटी, तकनीकी, बागवानी विश्वविद्यालय हमीरपुर, हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज बिलासपुर, आईआईटी ऊना, केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा में खोले गए। उन्होंने कहा कि धौलासिद्ध प्रोजेक्ट का कार्य भी शुरू दिया गया है, इसके साथ ही शीघ्र ही ऊना-हमीरपुर रेल लाईन को भी शीघ्र ही मंजूरी प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भविष्य के लिए भी अन्य बड़ी-बड़ी योजनाएं लाने के प्रयास किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी बेहतर कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 60 लाख से भी ज्यादा युवाओं को खेलों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कॉमनवैल्थ गेम्स में 61 पदक जीतकर भारतीय खिलाडिय़ों ने देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमीरपुर को खेलों का हब बनाया जाएगा। जिसपर एक बड़ी योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 वर्ष अमृत काल में समाज का हर वर्ग अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि प्रदेश को नम्बर वन राज्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। 

..

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वें वर्ष पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का अवलोकन भी किया। हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि गत़ साढ़े चार वर्षों में वि0स0 क्षेत्र को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 125 यूनिट निशुल्क बिजली, निशुल्क पेयजल सुविधा, हिमाचल पथ परिवहन की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में छूट प्रदान की है। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कुनेक्शन सुविधा प्रदान की गई है।  एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नादौन विस क्षेत्र विजय अग्रिहोत्री ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आर्शीवाद से नादौन विधान सभा क्षेत्र  में चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि नादौन विधान सभा क्षेत्र में 3 माह में ही 1680 लोगों को सा0सु0 पैंशन लगाई गई, 7240 महिलाओं को फ्री गैस कुनेक्शन, हिम केयर योजना के तहत 3 हजार, सहारा योजना के तहत 200 लोगों को लाभान्वित किया गया। जल जीवन मिशन के तहत 7500 पानी के नए कुनेक् शन प्रदान किए गए। नादौन में वाटर स्पोर्ट्स   खेलों को बढ़ावा दिया गया।


     इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, के अतिरिक्त प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अत्री,जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडलाध्यक्ष कै0 हरदयाल सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हुकम सिंह बैंस के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी तथा उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ आकृति शर्मा उपस्थित रही।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।