Pandit Sukh Ram Died: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 94 साल की उम्र में निधन

Pandit Sukh Ram Died: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम का निधन हो गया है। 94 साल के सुखराम नौ मई से दिल्ली के AIIMS में वेंटिलेटर पर थे।

 | 
Pandit Sukh Ram Died: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम का निधन हो गया है। पंडित सुखराम 7 मई से दिल्ली AIIMS में उपचाराधीन पर थे। बता दें कि सुखराम को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। फिर उनको मंडी के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स ले जाया गया था। 9 मई को कार्डियक अरेस्ट के बाद उनको वेंलिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

कांग्रेस नेता और सुखराम शर्मा के पोते आश्रय शर्मा ने फेसबुक पोस्ट में दादा के निधन की जानकारी दी थी। मंगलवार रात को उन्होंने लिखा, 'अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।' आश्रय शर्मा ने दादा संग अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, फेसबुक पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि सुखराम का निधन कब हुआ। आपको बता दें कि सात मई को सोशल मीडिया पर उनके निधन कीअफवाहें चलती रही थी।

भ्रष्टाचार के मामले में हुई थी सजा

सुखराम शर्मा साल 1993-1996 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संचार (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभी सीट मंडी से लोकसभा सांसद थे। अपने राजनीतिक जीवन में सुखराम पांच बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा चुनाव जीते। अब सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से भाजपा विधायक हैं। साल 2011 में उनको पांच साल की सजा भी हुई थी। उनपर 1996 में संचार मंत्री रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।