मेले एवं त्योहार हमारे क्षेत्र की जीवंत संस्कृति को दिखाते हैं : वीरेन्द्र कंवर

मेले एवं त्योहार हमारे क्षेत्र की जीवंत संस्कृति को तो दिखाते ही हैं साथ ही पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों और आपसी भाई-चारे को भी बढ़ाते हैं।
 | 
ग्रामीण विकास, पंचायती राज और कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर

हमीरपुर। मेले और त्योहारों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। मेले एवं त्योहार हमारे क्षेत्र की जीवंत संस्कृति को तो दिखाते ही हैं साथ ही पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों और आपसी भाई-चारे को भी बढ़ाते हैं। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज और कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने भड़ोली- भगौर में आयोजित मेले के अवसर पर संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भड़ोली- भगौर में भी गत 3-4 वर्षों से पिपलु के  स्तर का मेला शुरू किया गया है। जिसके लिए उन्होंने मेला आयोजन समिति द्वारा मेले की सफलता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने सुखदेव शास्त्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह भड़ोली- भगौर में गौशाला को चलाने के लिए सत्त प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ- माता का संरक्षण और सम्बद्र्धन करने के लिए प्रदेश में गो-सेवा आयोग का गठन किया गया गया है। उन्होंने कहा कि बेसहारा सडक़ों पर घूम रहे पशुओं को आश्रय देने के लिए गोसदनों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश  में 36 हजार गो-वंश जो कि सडक़ो पर था उनमें से 20 हजार से भी ज्यादा गो -वंश को गोशालाओ में आश्रय दिया गया है।

इसके अतिरिक्त कांगड़ा तथा अन्य स्थानों पर भी गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है ताकि शीघ्र ही सभी गोवंश को आश्रय दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए भी सिरमौर के लिए एक प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है।  इसके अतिरिक्त ऊना के कुटलैहड़ में आधुनिक तकनीकी से डेयरी संस्थान खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में आज हिमाचल देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश के एक लाख 70 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती जुड़ चुके हैं।

इससे खेती की लागत में काफी कमी आई है और किसानों को आय भी ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल के किसान अन्य राज्यों के किसानों को भी प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रही है। प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में अनेकों महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा तथा लाखों पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है।

.

   एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि संस्कृति धरोहर के संरक्षण के लिए क्षेत्र के सभी लोग मेलों में एकत्रित होते हैं। उन्होंने कहा कि भड़ोली-भगौर में गो सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक तथा धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। इससे जहां हम एक दूसरे की संस्कृति से परिचित होते है, वहीं आपसी भाई-चारा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी विकास कार्य प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा जो भी घोषणाएं विधान सभा क्षेत्र के लिए की गई हैं वे सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र विकास में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा वीरेन्द्र कंवर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी,  किसान

मोर्चा के हुकम सिंह बैंस, ग्राम  पंचायत प्रधान अमिता चौधरी,बीडी सदस्य सविता, वॉलीबॉल एसोसिएशन मदन राणा मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र, के अतिरिक्त सुखदेव शास्त्री, विनोद तथा अन्य पदाधिकारी, एसडीएम विजय धीमान, वीडीओ आकांक्षा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।