प्रदेश में कांग्रेस का झूठ ही उसे ले डूबेगा : विनोद ठाकुर

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष की नकारात्मकता ही उसके पतन का कारण बनेगी।
 | 
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर

हमीरपुर । प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष की नकारात्मकता ही उसके पतन का कारण बनेगी। विकास पथ पर दौड़ रही डबल इंजन सरकार से बौखलाई कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा कि जनता को गुमराह करने के लिए कौन सा हथकंडा अपनाए। विकासोन्मुखी जयराम सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है। यही कारण है कि कांग्रेस हर मुद्दे पर झूठ परोसने के बाद लापता हो जाती है। जयराम सरकार का कार्यकाल जनता के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं के लिए निराशाजनक रहा है क्योंकि उन्हें सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा।

शनिवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में विनोद ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, कृषि, बागवानी समेत प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। पिछले साढ़े चार साल में जयराम सरकार 6.35 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के अधीन लाई है। इसके जरिए 3052 करोड़ रुपये का सीधा लाभ जनता को दिया गया है। लोगों से सीधा संवाद कायम करते हुए सरकार ने जनमंच के जरिेए 256 मंचों से जनता की 55 हजार शिकायतों का निपटारा किया।
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार की सबसे अहम पहल मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन  1100 के जरिए भी 4.06 लाख लोगों ने अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाईं।  जिनमें से 3.89 लाख लोगों की शिकायतों का निपटारा हो चुका है। यह सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश के 3.31 लाख परिवारों की मातृशक्ति को धुआं रहित रसोई का सपना साकार किया है। गरीब परिवारों को जयराम सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 126.80 करोड़ रुपये का सीधा लाभ दिया है।
विनोद ठाकुर ने कहा कि   मुख्यमंत्री हिममाचल हेल्थकेयर योजना (हिमकेयर) के जरिए सरकार ने 6 लाख परिवारों को पंजीकृत किया है। इनमें से 2.89 लाख परिवार इस योजना से लाभांवित हुए हैं। हर परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया गया है। जयराम सरकार ने ग्लोबल इन्वैस्टर्स मीट के जरिए प्रदेश में करीब 97 हजार करोड़ रुपये का निवेश आमंत्रित करवाकर रोजगार के बड़े अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया है।
अब प्रदेश का युवा देश के अन्य राज्यों में भटकने को मजबूर नहीं होगा। जयराम सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना, प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान, मुख्यमंत्री खेल संरक्षण योजना, जल से कृषि को बल, मुख्यमंत्री रोशनी योजना व मुख्यमंत्री शगुन योजना के जरिए प्रदेश के हर वर्ग को लाभांवित करने का काम किया है। इन योजनाओं का प्रचार सरकार नहीं बल्कि प्रदेश की जनता करती है। यही भाजपा सरकार की ताकत है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।