कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लोगों को मात्र वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा ने दिया उचित सम्मान : डॉ सिकंदर

हमीरपुर । बड़सर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन शनिवार को गीता पैलेस मैहरे में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के अध्यक्ष राम रत्न ने की। डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए भाजपा में ही सम्मान है। उन्होंने कहा की आज देश के शीर्ष पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू विराजमान है। इससे पूर्व रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनुसूचित जाति से ही संबंधित रहे। मैं आज राज्यसभा का सांसद हूं। ये सब मान सम्मान भाजपा से जुड़ने से ही मिला है।
उन्होंने कहा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई है। जबकि कांग्रेस ने सत्तर वर्षों से अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर चलती है। अब अनुसूचित जाति के लोगों ने भाजपा का साथ देने का मन बना लिया है। उन्होंने अंबेडकर भवन मैहरे के निर्माण के लिए दस लाख की अतिरिक्त राशि सांसद निधि से देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कड़साई पंचायत में खेल के मैदान के लिए पांच लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही विधान सभा क्षेत्र में 200 सोलर लाइटें सांसद निधि से लगाने की घोषणा की।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।