हिमाचल में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : गुरप्रीत कोटली

बिझड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भाजपा सरकार को घेरा
 | 

हमीरपुर ।  हिमाचल प्रदेश के विकास में कांग्रेस के योगदान को कोई नहीं भुला सकता। बिझड़ी में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी गुरप्रीत कोटली ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। गुरप्रीत कोटली ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी व बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी का विधायक होगा। भाजपा की नीव झूठ पर टिकी हुई है, डबल इंजन की सरकार विकास काम प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाने वाली पार्टी बन गई है।


 गुरप्रीत कोटली ने कहा डबल इंजन की सरकार में शीघ्र ही एक इंजन सील होने वाला है। प्रदेश में कांग्रेश पार्टी की सरकार बनने जा रही है  तथा कांग्रेस पार्टी में इस जीत से नया रक्त संचार पैदा होगा।  गुरप्रीत कोटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की तरक्की के लिए संघर्ष खून पसीना बहाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश की आर्थिक सेहत कमजोर हो रही है। महंगाई अपने चरम पर है, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होना कहीं न कहीं भाजपा सरकार की निकामियां को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दबाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ईडी सीबीआई को हथकंडा बना रखा है, जो कि बहुत देर चलने वाला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का पतन शुरू होने वाला है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फुल फॉर्म में आकर प्रदेश में सत्ता पर काबिज करेगी।

..

वहीं बिझड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने मल्टी टास्क वर्कर भर्ती का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ मल्टीटास्क भर्ती के मामले में खिलवाड़ किया जा रहा है। कर्मचारियों के आश्रित लंबे समय से नौकरियों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन पिछले 1 साल से सरकार करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने में निर्णय लेने में असफल रही है।

इंद्रदत्त लखनपाल ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं से डट जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी, जो हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों के लिए कार्य करेगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने विधायक लखनपाल को कंधों पर उठाया।

...


 इससे पूर्व हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी गुरप्रीत कोटली का बिझड़ी बाजार में पहुंचे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अंबेरी गांव के आधा दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन की कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें फूल माला तथा कांग्रेस का फटका पहनाकर कांगेस पार्टी में आने के लिए स्वागत किया।

गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। पिछले 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी बड़सर में सत्ता से बाहर है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार,  कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान,  महिला नेत्री उषा लखन पाल, कांग्रेस जिला महासचिव पवन कालिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।