सिटी हार्ट अस्पताल रखेगा दिल का ख्याल, मैहरे में इपीएस - आरएफए की सुविधा शुरू

सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मैहरे (बड़सर) में दिल की धड़कन में हो रही गड़बड़ी का पल भर में पता चल जाएगा।
 | 
सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मैहरे

हमीरपुर  । सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मैहरे (बड़सर) में दिल की धड़कन में हो रही गड़बड़ी का पल भर में पता चल जाएगा। दिल से जुड़े रोगों के उपचार के लिए फेमस सिटी हार्ट अस्पताल में और बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। यह जानकारी अस्पताल के प्रबंधक डा. अखिल गौतम ने दी।


उन्होंने बताया कि दिल की धड़कनों में गड़बड़ी के परिणाम स्वरूप दिल के दौरे, दिल का फेल होना और कार्डिक अरेस्ट जैसी गंभीर बीमारियों को बुलावा मिलता है। उन्होंने बताया कि अब इसका समय पर निदान एवं प्रभावी उपचार अस्पताल मैहरे में (ईपीएस) एलेक्ट्रोफिजोलॉजी एवं (आरएफए) रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन के जरिए संभव है। कार्डिक ईपीएस दिल की गतिविधि के आंकलन में सहायक होता है, जिससे समय पर दिल की धडकऩों में गड़बड़ी की पहचान की जाती है। 

एलेक्ट्रोफिलॉजी अध्ययन के बाद आरएफए द्वारा ऊर्जा से अतिरिक्त ऊतक जो कि असमान्य विद्युत सर्किट को जन्म देते हैं, उसे खत्म किया जाता है। इस प्रक्रिया में कोई चीरफाड़ एवं छाती खोलने की जरूरत नहीं होती, बल्कि एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी की तरह ही धमनी में कैथिटर डालकर किया जाता है। उन्होंने बताया कि डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मैहरे (बड़सर) में समय अनुसार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मैहरे (बड़सर) के डाक्टर अखिल गौतम व डा. ताहिर सलीम भट के समन्वय से दिल की धडकनों की अनियमितता का सफल निदान किया जाता है। डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट ह्दय रोग विशेषज्ञ ने अपनी स्नातक एवं स्नातकोत्तर भारत के विश्व प्रसिद्ध मेडिकल कालेज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से की। उसके उपरांत ह्दय रोग की ट्रेनिंग के बाद अमेरिका में कार्डिक एलेक्ट्रोफिजोलॉजी में फेलोशिप की। डा. बिष्ट का नाम देश एवं विदेश में एक ह्दय रोग विशेषज्ञ के रूप में काफी प्रतिष्ठित है।

सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मैहरे (बड़सर) निजी अस्पतालों की कड़ी में हिमाचल का एकमात्र अस्पताल है, जहां यह सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा हिमकेयर कार्ड धारकों के लिए भी मुफ्त उपलब्ध है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।