Chamba : पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मणिमहेश यात्रा पर निकलीं मां-बेटी की मौत, दो घायल

चंबा जिले में पवित्र मणिमहेश यात्रा पर निकली मां-बेटी की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए हैं। 
 | 
.

चंबा  । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पवित्र मणिमहेश यात्रा पर निकली मां-बेटी की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा हड़सर-दुनाली मार्ग पर दुनाली के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में पैदल मणिमहेश यात्रा पर जा रही मां-बेटी व दो अन्य लोग आ गए। हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

 जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अंविता (10) पुत्री गोगा राम व सोनू देवी (32) पत्नी गोगा राम निवासी गांव व डाकघर लुपयाणा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जबकि साहिल शर्मा (22) पुत्र सुभाष चंद गांव सलोली मोड़ उना, गणेश (27) पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड नंबर-5 सुजानपुर पठानकोट घायल है।

इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।   बीएमओ डॉ. अंकित ने पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। 

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।