BJP Core Group Meeting : शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, सुरेश कश्यप बोले- जल्द हिमाचल आएंगे पीएम

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में एक-एक सीट पर मंत्रणा कि गई कि पार्टी मजबूत है और कहां कमजोर है। संभावित प्रत्याशियों को लक्षित कर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई गई।
 | 
शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक।

शिमला ।   हिमाचल प्रदेश भाजपा  कोर ग्रुप की बैठक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में एक-एक सीट पर मंत्रणा कि गई कि पार्टी मजबूत है और कहां कमजोर है। संभावित प्रत्याशियों को लक्षित कर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई गई। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल और त्रिलोक कपूर ने भी मौजूद रहे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हिमाचल का दौरा करेंगे।  सितंबर में प्रधानमंत्री की ओर से एम्स का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है।  इसे तेज गति से बनाया जा रहा है और समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री जल्द ही भाजयुमो की रैली को भी संबोधित करेंगे, इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हाल का हिमाचल दौरा पूरी तरह सफल रहा। आने वाले समय में इस तरह के और भी दौरे होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए महज दो महीने ही बचे हैं। उससे पहले प्रदेश भाजपा पूरी तरह से पूरे दमखम से चुनावी मोड में आ गई है।

इसी क्रम में फटाफट पार्टी के कोर ग्रुप की बैठकें बुलाई जा रही हैं। अगस्त में कोर ग्रुप की यह दूसरी बैठक हुई।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व सीएम शांता कुमार बैठक में मौजूद नहीं रहे। अनुराग ठाकुर व्यस्त हैं तो शांता कुमार अस्वस्थ होने के बाद पिछले कुछ दिनों से घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 
 

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।