भरमौर जाने वालों को यहां करवानी होगी जांच

भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में लोगों के प्रवेश से पूर्व कोरोना वायरस (कोविड 19) के संभावित संक्रमण की रोकथाम हेतु भरमौर प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाएं गए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने कहा कि एहतियातन तौर पर भरमौर उपमंडल के प्रवेश द्वार लूणा चौक पर स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग टीम ने
 | 
भरमौर जाने वालों को यहां करवानी होगी जांच

भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में लोगों के प्रवेश से पूर्व कोरोना वायरस (कोविड 19) के संभावित संक्रमण की रोकथाम हेतु भरमौर प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाएं गए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने कहा कि एहतियातन तौर पर भरमौर उपमंडल के प्रवेश द्वार लूणा चौक पर स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग टीम ने कार्य आज प्रातः से आरंभ कर दिया है, जिसमें आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश चौधरी की अगुवाई में गठित टीम 24 घंटे भरमौर में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। आने वाले लोगों की सूची भरमौर प्रशासन को सूचनार्थ भेजी जा रही है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग के सभी चिकित्सकों एवं फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। छुट्टी पर गए कर्मी तुरंत ड्यूटी पर लौटे। वहीं, भरमौर उपमंडल में विभिन्न निर्माणाधीन विद्युत परियोजना प्रबंधकों को निर्माण कार्यों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। एहतियातन तौर पर कार्यरत स्थानीय व प्रवासी कामगारों के स्वास्थ्य की भी स्वास्थ्य विभाग को स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए गए हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. अंकित शर्मा ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल भरमौर के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भरमौर हॉस्पिटल व बैंकों के एटीएम व अन्य संस्थानों को भी सोडियम हाइपोक्लोराइड के छिड़काव से स्टेरलाइज्ड किया जा रहा है। इन संस्थानों को सोडियम हाइपोक्लोराइड प्रतिदिन स्टेरलाइजेशन के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।