हुई महंगी बहुत शराब… के थोड़ी-थोड़ी पीया करो

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में शराब की बिक्री पर अतिरिक्त लाइसेंस फीस (कोविड सेस) लगाने का निर्णय लिया गया। अब देसी शराब की प्रति बोतल पर पांच रुपये शुल्क, आईएमएफएल प्रति बोतल पर 10 रुपये, भारत में निर्मित बीयर/आरटीडी प्रति बोतल/कैन पर पांच
 | 
हुई महंगी बहुत शराब… के थोड़ी-थोड़ी पीया करो

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में शराब की बिक्री पर अतिरिक्त लाइसेंस फीस (कोविड सेस) लगाने का निर्णय लिया गया। अब देसी शराब की प्रति बोतल पर पांच रुपये शुल्क, आईएमएफएल प्रति बोतल पर 10 रुपये, भारत में निर्मित बीयर/आरटीडी प्रति बोतल/कैन पर पांच रुपये, विदेश से आयातित शराब (बीआईओ) प्रति बोतल पर 25 रुपये, बीयर/आर.टी.डी. (बीआईओ) प्रति बोतल/कैन पर 10 रुपये, भारतीय वाइन/साइडर की प्रति बोतल पर 10 रुपये और वाइन/साइडर (बीआईओ) की प्रति बोतल पर 25 रुपये कोविड सेस लगाया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया कि उद्योगों (एल-19 ए लाइसेंस) द्वारा स्वच्छता उत्पादों को बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाली सभी प्रकार की स्पिरिट पर उत्पाद शुल्क 10.50 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति बल्क लीटर किया जाएगा। कोविड-19 आर्थिक पुनरुत्थान (इकोनोमिक रिवाइवल) के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी ने विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने, विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों को जुटाने और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग के लिए अपनी सिफारिशों के बारे में मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुति दी।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।