कोरोना से निपटने के लिए जीएमसी जम्मू में कोई व्यवस्था नहीं: शिवसेना
जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर ईकाई के नेताओं ने आज प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी की अध्यक्षता में जीएमसी बख्शी नगर सरकारी अस्पताल का दौरा कर प्रिंसिपल डॉ सुनंदा रैना से मुलाकात कर, कोरोना पाज़िटिव एवं संदेह मरीजों के लिए टीवी एवं वाई-फाई जैसी सुविधाएं देने की मांग की ।
साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जोर-शोर से जागरूक कर रही है जो एक सराहनीय कदम है मगर यह कहना गलत नहीं होगा कि चिराग तले अंधेरा है। इस अस्पताल में तीन से चार हजार के करीब लोग रोजाना आते हैं। यहां आने वालों की न तो कोई थर्मल जांच की जा रही है। यहां तक कि मास्क एवं सेनेटाइजर की भी सुविधा नहीं है और न ही मैडिकल टीम यहां आने वालों को जागरूक कर रही है ।
मनीश साहनी ने कहा कि इन तमाम एतिहायतो को लेकर उन्होंने प्रंसिपल डॉ सुनंदा रैना से मुलाकात कर उनके समक्ष रखी है । साहनी ने जीएमसी में कोरोना आइसोलेशन सेंटर में ड्यूटी कर रहे डाक्टरों एवं उनकी टीम की खुलकर सराहना की वह पूरी मुस्तैदी एवं एतिहात से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं ।इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता, सचिव राज सिंह, सहसचिव सुनील सलारियां, भूरी सिंह, मंगू राम, गणेश लाल उपस्थित हुए ।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

