Most Searched Celebrity-2020, सुशांत सिंह राजपूत नंबर वन, फीमेल में यह हैं टॉप पर

RNN DESK। बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Most Searched Celebrity) भले ही हमारे बीच नहीं रहे हों लेकिन उनके फैन्स अभी तक उन्हें भुला नहीं पाए हैं। इसका सबूत है याहू का शेयर किया हुए डेटा जिसके मुताबिक साल 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा सुशांत सिंह राजपूत को ही सर्च (Most Searched Celebrity) किया
 | 
Most Searched Celebrity-2020, सुशांत सिंह राजपूत नंबर वन, फीमेल में यह हैं टॉप पर

RNN DESK। बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Most Searched Celebrity) भले ही हमारे बीच नहीं रहे हों लेकिन उनके फैन्स अभी तक उन्हें भुला नहीं पाए हैं। इसका सबूत है याहू का शेयर किया हुए डेटा जिसके मुताबिक साल 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा सुशांत सिंह राजपूत को ही सर्च (Most Searched Celebrity) किया है। याहू ने इस डेटा में बताया है कि ज्यादातर भारतीय सुशांत की पर्सनल लाइव और उनसे जुड़ी बातें इंटरनेट पर सर्च करते रहे और ट्रेंडिंग लिस्ट में यह इस साल सबसे ऊपर रहा।

याहू ने सुशांत को इस साल इंडिया की मोस्ट सर्च सिलेब्रिटी का दर्जा दिया है। फीमेल सिलेब्रिटीज की बात करें तो सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती इस लिस्ट में टॉप पर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इस लिस्ट में टॉप 10 में दुनिया को अलविदा कह चुके इरफान खान, ऋषि कपू और एसपी बालासुब्रमण्यम भी शामिल हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, लमान खान के नाम शामिल हैं जो पिछले साल भी टॉप 10 में शामिल थे। नीचे देखें, पूरी लिस्ट:

मोस्ट सर्च मेल सिलेब्रिटीज 2020

  1. सुशांत सिंह राजपूत
  2. अमिताभ बच्चन
  3. अक्षय कुमार
  4. सलमान खान
  5. इरफान
  6. ऋषि कपूर
  7. एसपी बालासुब्रमण्यम
  8. सोनू सूद
  9. अनुराग कश्यप
  10. अल्लू अर्जुन

मोस्ट सर्च फीमेल सिलेब्रिटीज 2020

  1. रिया चक्रवर्ती
  2. कंगना रनौत
  3. दीपिका पादुकोण
  4. सनी लियोनी
  5. प्रियंका चोपड़ा
  6. कटरीना कैफ
  7. नेहा कक्कड़
  8. कनिका कपूर
  9. करीना कपूर खान
  10. सारा अली खान

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।