इस मौसम में तेजी से हो सकता है Weight Loss, डाइट में करें बदलाव

हेल्थ डेस्क। अगर बढ़ते वजन और मौटापे से परेशान हैं, तो यह मौसम और खबर दोनों आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मोटापा (Weight Loss) कई रोगों को जन्म देता है। ऐसे में समय रहते इस पर काबू पाना बेहद जरूरी होता है। मोटापा कम (Weight Loss) करने के लिए सर्दियों का समय सबसे
 | 
इस मौसम में तेजी से हो सकता है Weight Loss, डाइट में करें बदलाव

हेल्थ डेस्क। अगर बढ़ते वजन और मौटापे से परेशान हैं, तो यह मौसम और खबर दोनों आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मोटापा (Weight Loss) कई रोगों को जन्म देता है। ऐसे में समय रहते इस पर काबू पाना बेहद जरूरी होता है। मोटापा कम (Weight Loss) करने के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में बस कुछ विंटर फूड्स और टिप्स अपनाकर आप अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

 

 

  • नींबू और गर्म पानी- सुबह उठते ही गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से वजन कंट्रोल रहता है।
  • नाश्ता- नाश्ते में पराठे खाने की जगह पोहा, इडली का सेवन करें। रवा से तैयार इडली का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहेगा।
  • ग्रीन टी- हैवी नाश्ता करने के बाद ग्रीन टी का सेवन करें। सुबह दूध की चाय पीने से बचें।
  • सलाद- दोपहर के भोजन में सलाद शामिल करें।
  • भीगे बादाम- असमय लगी भूख को शांत करने और वजन कंट्रोल करने में बादाम का सेवन आपकी मदद कर सकता है।
  • मेथी- मेथी डाइजेशन को बेहतर बनाता है। रात को मेथीदाना भिगोकर रख दें और सुबह उठकर सबसे पहले उस पानी को पीकर मेथी दानों को चबा लें।
  • दालचीनी- डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद दालचीनी वजन कम करने में मददगार साबित हो सकती है। दिन में तीन बार गर्म पानी के साथ शहद और दालचीनी के सेवन करें।
  • जॉगिंग- सर्दियों में वॉकिंग करने से आप अपने एक्स्ट्रा फैट को जल्दी कम कर सकते हैं। तेज कदमों से आधा घंटा सुबह शाम वॉक करें।
  • सौंफ और मिश्री- रात के खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करने से भोजन तेजी से पचता है और भोजन में मौजूद कार्ब चर्बी के रूप में नहीं जमता।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।