भरमौर के विकास में आड़े नहीं आएगी धन की कमी

भरमौर। भरमौर उपमंडल में विकास (development of bharmour) में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र भरमौर पांगी तथा गैर जनजातीय क्षेत्र की पंचायतों का एक समान रूप से विकास करना मेरी प्राथमिकता है। यह बात विधायक जिया लाल कपूर ने भरमौर में कही। वह bharmour उपमंडल की 29 ग्राम पंचायतों
 | 
भरमौर के विकास में आड़े नहीं आएगी धन की कमी

भरमौर। भरमौर उपमंडल में विकास (development of bharmour) में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र भरमौर पांगी तथा गैर जनजातीय क्षेत्र की पंचायतों का एक समान रूप से विकास करना मेरी प्राथमिकता है। यह बात विधायक जिया लाल कपूर ने भरमौर में कही। वह bharmour उपमंडल की 29 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिवों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान 1 साल में चार कार्य (development of bharmour) और अन्य मुद्दे पर भी चर्चा की।

विधायक कपूर ने कहा कि जनप्रतिनिधि पंचायत के चार बड़े कार्यों के प्रस्ताव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के कार्यालय प्रस्तुत करें। ताकि पंचायत स्तर पर लोगों का इनका सीधा लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई शिकायतें होती रहती हैं। इनके बावजूद भी, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पंचायतों में विकास कार्य होने चाहिए। आम जनता विकास कार्यों से महरूम नहीं रहनी चाहिए।

विधायक ने बीडीओ को पंचायत कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने को कहा। निष्पादित कार्यों के साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में पंचायत वाइज बड़े कार्यों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिन कार्यों की धनराशि व्यय नहीं की गई उसका भी ब्यौरा तलब किया।

 

भरमौर क्षेत्र में टूरिज्म की अपार संभावनाएं

एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने कहा पंचायत स्तर के कार्यों की जो धनराशि खर्च नहीं की गई है। उसे स्ट्रीम लाइन किया जा रहा है। पंचायतें जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि विकास कार्य को जल्दी से आरंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि भरमौर क्षेत्र में टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। लिहाजा होमस्टे की ओर युवकों को रुख अपनाना चाहिए। लोगों को कृषि कार्यों में सिंचाई के लिए ड्रिप तथा स्प्रिंकल सिंचाई जैसी तकनीक पर भी बल देना चाहिए। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम ठाकुर तथा जिला परिषद सदस्य मांगनी राम तथा ग्राम पंचायत प्रधानों ने भी अपने सुझाव रखे।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।