International Yoga Day/हिमाचल के राज्यपाल-सीएम ने सरकारी आवास पर किया योगाभ्यास

RNN DESK। कोरोना महामारी के बीच पूरे विश्व ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया। हिमाचल प्रदेश में भी रविवार को लोगों ने सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए अपने घरों में योग दिवस (International Yoga Day) मनाया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और संस्थानों की ओर से योगाभ्यास के ऑनलाइन कार्यक्रम भी
 | 
International Yoga Day/हिमाचल के राज्यपाल-सीएम ने सरकारी आवास पर किया योगाभ्यास

RNN DESK। कोरोना महामारी के बीच पूरे विश्व ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया। हिमाचल प्रदेश में भी रविवार को लोगों ने सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए अपने घरों में योग दिवस (International Yoga Day) मनाया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और संस्थानों की ओर से योगाभ्यास के ऑनलाइन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लोगों ने अपने घरों में विभिन्न तरह के योगासन किए। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन और सीएम जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी आवास ओकओवर में योगाभ्यास किया।International Yoga Day/हिमाचल के राज्यपाल-सीएम ने सरकारी आवास पर किया योगाभ्यास

सीएम जयराम ठाकुर ने कोरोना महामारी को देखते हुए ओकओवर शिमला में ही अपने परिवार के साथ योगाभ्यास किया। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए भारतीय योग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। सीएम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग भारत के ऋषि मुनियों की ओर से विश्व को दिया गया अनमोल उपहार है।


कोरोना के कारण नहीं हो पाया बड़े स्तर पर आयोजन

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि गत पांच वर्ष से योग दिवस पूरी दुनिया में उत्साह से मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना वायरस के चलते बड़े सम्मेलनों में नहीं मनाया जा रहा है। यह तय किया गया है कि इस बार योग दिवस को घर पर ही मनाया जाए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय भी घर में रहकर परिजनों के साथ योग दिवस मनाने का है। वह आह्वान करते हैं कि इस दिवस पर सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

International Yoga Day/हिमाचल के राज्यपाल-सीएम ने सरकारी आवास पर किया योगाभ्यासवहीं, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में विभिन्न योगासन किए। उन्होंने लोगों से नियमित तौर पर योगासन करने और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। वहीं हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहर में भी लोगों ने अपने घरों में ही योग दिवस मनाया। वहीं कई स्कूलों ने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।International Yoga Day/हिमाचल के राज्यपाल-सीएम ने सरकारी आवास पर किया योगाभ्यास

उधर, पालमपुर के नगरी में निःस्वार्थ संस्था से संस्थापक कार्तिक शर्मा, सुरजीत पठानिया, आशीश पंडित, भूपेंद्र शर्मा, कपिल चौधरी, तनु मैहरा, सुमित कौंडल, रविंद्र कुमार, अजय कुमार सहित 50 सदस्यों ने अपने अपने निवास स्थान पर योगाभ्यास किया।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।