भरमौर में होम क्वारंटीन व्यक्ति घूमता दिखे तो इस नंबर पर दें जानकारी
भरमौर। उपमंडल प्रशासन भी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की संभावना को देखते हुए सतर्क हो गया है। प्रशासन ने सभी लोगों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अगर कोई होम क्वारंटीन व्यक्ति क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई देता है तो इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उल्लेखनीय है कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चंबा जिला के बाहर से आए हुए व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
इन लोगों को प्रशासन द्वारा किसी भी तरह से सामाजिक संपर्क में न आने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन लोगों के घरों के बाहर ऑरेंज क्वॉरंटीन स्टीकर भी लगाए गए हैं। ऐसा कोई भी व्यक्ति यदि आपको अपने घर से बाहर किसी भी सामाजिक स्थान पर दिखाई दे तो उसकी फोटो खींचकर उसका नाम व पता 9805397933 पर व्हाट्सएप करें। सूचना देने वाले की पहचान प्रशासन द्वारा गुप्त रखी जाएगी। यह आदेश उपमंडल अधिकारी नागरिक भरमौर मनीष सोनी द्वारा जारी किए गए हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

