पनीर असली या मिलावटी? इन आसान घरेलू टिप्स से करें चेक
RNN DESK। आमतौर पर पनीर को देखकर इसे असली (fresh paneer) या नकली (adulteration paneer) होने का अंदाजा आसानी से नहीं लगाया जा सकता। मगर इसे खाने के बाद इसका स्वाद थोड़ा अलग लगता है, जिससे पता चल जाता है कि पनीर मिलावटी (adulteration paneer) है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पनीर खरीदते समय इसकी जांच कैसे करें? आपको भी अगर नकली और असली पनीर की जांच करनी है, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स-
- पनीर का एक छोटा-सा टुकड़ा आप हाथ में मसलकर देख सकते हैं। अगर यह टूटकर बिखरने लगे तो समझ लीजिए कि पनीर मिलावटी है क्योंकि इसमें मौजूद
- स्कीम्ड मिल्ड पाउडर’ ज्यादा दबाव सह नहीं पाता है।
- नकली पनीर ज्यादा टाइट होता है। उसका टैक्सचर रबड़ की तरह होता है।
- अगर आप पनीर घर लेकर आ चुके हैं तो उसे पानी में उबाल कर ठंडा कर लें। जब ठंडा हो जाए तो उस पर कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर की डालें, अगर पनीर का रंग नीला पड़ जाए तो समझ लीजिए कि यह मिलावटी है।
- मिलावटी पनीर खाते वक्त रबड़ की तरह खिंचता है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

