CRPF जवान सहित 8 और की Coronavirus से मौत, अब तक का आंकड़ा
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में कोरोना (Coronavirus) से मौत के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को Coronavirus से मरने वालों की संख्या 600 पहुंच गई है। शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में सीआरपीएफ जवान समेत आठ की मौत हुई है। दूसरी तरफ कोरोना पॉजिटिव मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आठ लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक सीआरपीएफ का जवान जो कि मौजदा समय में 61 बटालियन में तैनात था। उसे 18 अगस्त को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन तीन दिनों बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इसके अलावा बड़गाम जिले के रहने वाले दो मरीजों की मौत हुई है। इसमें 70 से 74 वर्ष आयु के लोग हैं।
बारामूला के दो की मौत हुई है। इनकी आयु 62 से 65 वर्ष के बीच में है। पंपोर में 85 वर्षीय शख्स की मौत हुई है। श्रीनगर के रहने वाले दो मरीजों की मौत हुई है। इनकी आयु 67 से 70 साल के बीच में है। इन सभी को संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को आठ की मौत हो गई है। उनके शवों को पूरे प्रोटोकॉल के साथ अस्पताल में रखा गया है।
बता दें कि सीआरपीएफ के एक जवान की गुरुवार को भी मौत हुई थी। इससे पहले भी सीआरपीएफ के जवानों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। बताया गया है कि दर्जनों की गिनती में सीआरपीएफ के जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

