CORONAVIRUS: कश्मीर में एक और मौत, पांच नए कोरोना पॉजिटिव

जम्मू। कश्मीर में एक और कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और मरीज पाए गए हैं। इनमें दो श्रीनगर से, दो बड़गाम से और एक मामला बारामुला जिले का है। इन नए मरीजों के साथ अब केंद्र शासित प्रदेश में कुल मरीजों की
 | 
CORONAVIRUS: कश्मीर में एक और मौत, पांच नए कोरोना पॉजिटिव

जम्मू। कश्मीर में एक और कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और मरीज पाए गए हैं। इनमें दो श्रीनगर से, दो बड़गाम से और एक मामला बारामुला जिले का है। इन नए मरीजों के साथ अब केंद्र शासित प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 38 हो गई है।

इससे पहले आज ही जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण मौत का दूसरा मामला सामने आया। रविवार सुबह कश्मीर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बताया गया कि 62 वर्षीय मृतक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग इलाके का रहने वाला था।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि मरीज की मृत्यु रविवार सुबह करीब 4:00 बजे हुई। मृतक पहले से ही लिवर की बीमारी से ग्रसित था और शनिवार को ही उसके संक्रमित होने का पता चला था। चिकित्सक ने बताया कि शनिवार को उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था और रविवार तड़के उसकी मौत हो गई।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।