Coronavirus in Himachal : दो गर्भवती महिलाओं समेत प्रदेश में 157 नए मामले
शिमला/धर्मशाला/चंबा। हिमाचल (Coronavirus in Himachal) प्रदेश में वीरवार को 157 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में एक साथ 51 नए मामले आए हैं। सिरमौर में 37, कांगड़ा 20, बिलासपुर 8, हमीरपुर 5, ऊना में 11, चंबा 10, किन्नौर 2 मंडी 3, शिमला 9 और लाहौल-स्पीति में 1 मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5501 पहुंच गया है। हिमाचल में (Coronavirus in Himachal) 1418 सक्रिय मामले हैं। अब तक 4008 मरीज ठीक हो चुके हैं। वीरवार को 189 और मरीज ठीक हो गए। 42 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। कोरोना से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
टांडा अस्पताल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीवार को भी टांडा अस्पताल में दो और डॉक्टर और एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आए। इसी के साथ अस्पताल में एक मरीज भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं आठ लोग कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा चार लोग बिना किसी ट्रेवल हिस्ट्री के ही पॉजिटिव पाए गए हैं। चंबा जिले के पुखरी ब्लॉक में 7 वर्षीय बच्चा, 11 वर्षीय लड़की, 8 वर्षीय बच्चा और 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
समोटी ब्लॉक में 39 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। समोटी ब्लॉक में हैदराबाद से लौटी 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ऊना जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के दो कर्मियों समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
सोलन में दो गर्भवती महिलाएं पॉजिटिव
सोलन जिले में पुलिस कर्मी समेत एक साथ फिर से 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि सीआरआई कसौली में हुई सैंपलों की जांच में 49 मामले पॉजिटिव पाए गए जबकि दो गर्भवती महिलाएं ट्रूनॉट से पॉजिटिव आई हैं। परवाणू के कुल सात पॉजिटिव मामलों में पांच सीधे संपर्क से जबकि एक आईएलआई और एक गर्भवती महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा धर्मपुर से एक पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है। सोलन से दो कामगार पॉजिटिव हैं, जबकि बीबीएन के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत 39 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

