CORONAVIRUS: हिमाचल में आठ और टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के लिए रविवार को भी एक और राहत भरी खबर आई है। जिला में आज 8 टैस्टों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें से 8 लोग ऐसे हैं जो कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के सीधे संपर्क में आए थे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि आज कुल 8
 | 
CORONAVIRUS: हिमाचल में आठ और टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के लिए रविवार को भी एक और राहत भरी खबर आई है। जिला में आज 8 टैस्टों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें से 8 लोग ऐसे हैं जो कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के सीधे संपर्क में आए थे।
डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि आज कुल 8 लोगों की टैस्ट रिपोर्ट आई है जिसमें से 8 लोग वह थे जो कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के सीधे संपर्क में आए थे। इन सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत तिब्बती बुजुर्ग, शाहपुर की पॉजिटिव महिला और लंज के युवक के संपर्क में आए लोगों के सैंपल हैं जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

डीसी ने लोगों से अपील की है कि सरकार के आदेशों पर अमल करते हुए कर्फ्यू का पालन करें और बिना वजह घरों से ना निकलें। कर्फ्यू में ढील के दौरान भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। क्योंकि सतर्कता बरतने से ही इस वैश्विक महामारी से बचा जा सकता है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।