हिमाचल के लिए एक और राहत: 16 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव, 13 पाज़िटिव मरीजों के परिजन
धर्मशाला। टांडा मेडिकल कालेज से आज तीसरे दिन लगातार अच्छी खबर आई है। कांगड़ा जिला से कोरोना वायरस के 16 संदिग्धों के सैंपलों की जांच के बाद वह सभी नेगेटिव पाए गए हैं। इनमें सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इन 16 में से 13 लोग पॉजिटिव पाए गए तीन मीरजों के परिजनों हैं। सबसे अहम बात यह है कि इन तीनों के परिजन उनके काफी क्लोज कान्टेक्ट में रहे थे और उनका नेगेटिव पाया जाना सही मायने में बड़ी राहत है।
बताते चलें कि बीते दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने मृतक तिब्बती सहित शाहपुर की महिला और लंज के युवक के 13 सदस्यों के सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजे थे। जिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों के सैंपल भी जांचे गए, वह भी नेगेटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 16 लोगों के सैंपलों की जांच की गई जिनमें सभी नेगेटिव पाए गए हैं। इन 16 में से 13 लोग पूर्व में पॉजिटिव आए तीन लोगों के परिजन हैं। जिनमें मृतक तिब्बती के सात, शाहपुर की महिला के पांच जबकि लंज के युवक के परिवार के एक सदस्य का सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए यह एक बड़ी परीक्षा थी क्योंकि अगर इनमें से कोई भी पॉजिटिव पाया जाता तो सरकार व प्रशासन के लिए भी चुनौती हो सकती थी।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

