CORONA IN HIMACHAL-पुलिस कांस्टेबल और बैंक कर्मी समेत 21 नए संक्रमित

RNN DESK। हिमाचल (HIMACHAL) प्रदेश में में कोरोना (CORONA) मामलों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को HIMACHAL के चंबा जिले में दो, कांगड़ा नौ, शिमला में चार, हमीरपुर चार और ऊना में तीन नए CORONA पॉजिटिव मरीज आए हैं। चंबा जिले के भटियात के समोट क्षेत्र का लुधियाना से लौटा 57 साल का
 | 
CORONA IN HIMACHAL-पुलिस कांस्टेबल और बैंक कर्मी समेत 21 नए संक्रमित

RNN DESK। हिमाचल (HIMACHAL) प्रदेश में में कोरोना (CORONA) मामलों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को HIMACHAL के चंबा जिले में दो, कांगड़ा नौ, शिमला में चार, हमीरपुर चार और ऊना में तीन नए CORONA पॉजिटिव मरीज आए हैं। चंबा जिले के भटियात के समोट क्षेत्र का लुधियाना से लौटा 57 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। व्यक्ति होम क्वारंटीन था।
यह भी पढ़ेंः- हिमाचल में एक जुलाई से स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी

वहीं दिल्ली से लौटी बलोह क्षेत्र की 23 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला को एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। दोनों ही संक्रमितों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 46 हो गई है। सक्रिय मामले 10 हैं और 35 मरीज ठीक हो गए हैं।

कांगड़ा में भवराना का 57 वर्षीय व्यक्ति, टकोली फतेहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी और 12 और 6 साल की दो बेटियां पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा ज्वाली स्पेल का 19 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है।


शिमला में भी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी मंगलवार शाम को कोरोना के तीन नए मामले आए हैं। तीनों सुन्नी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। संक्रमित 14 जून को निजी वाहन से दिल्ली से सुन्नी लौटे थे। इन सभी को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। संक्रमितों में एक महिला, उसका बेटा और भाई शामिल है। शाम नौ बजे कांगड़ा जिले में तीन, हमीरपुर में चार और ऊना जिले में भी तीन नए मामले आए हैं। ऊना जिले में गगरेट आरटीओ बैरियर पर तैनात पुलिस कांस्टेबल समेत अंब के कटोर कलां और सलोह गगरेट का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं हमीरपुर में नादौन के दो, बड़सर और सुजानपुर से एक-एक मामला आया है। वहीं कांगड़ा जिले में देर रात तीन और मामले सामने आए। इनमें दो संस्थागत क्वारंटीन और एक मरीज होम क्वारंटीन था। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।