चंबा जिले से जांच के लिए भेजे 95 में से 94 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव

चंबा। जिले से सोमवार को लिए गए 95 सैंपलों में 94 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि एक सैंपल की क्वालिटी ठीक न होने की वजह से उसे दोबारा चेक किया जाएगा। बता दें कि सलूणी परिक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 47 लोगों के सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए
 | 
चंबा जिले से जांच के लिए भेजे 95 में से 94 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव

चंबा। जिले से सोमवार को लिए गए 95 सैंपलों में 94 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि एक सैंपल की क्वालिटी ठीक न होने की वजह से उसे दोबारा चेक किया जाएगा। बता दें कि सलूणी परिक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 47 लोगों के सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर में भेजा गया था। इन सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को चंबा पहुंची। जबकि मंगलवार को भेजे 66 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए जिन लोगों के सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट को लेकर जिले के लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार को जैसे ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने रिपोर्ट का खुलासा किया तो जिला के लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को जो 95 सैंपल भेजे गए थे। इनमें 47 सैंपल कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के शामिल थे। जबकि छह मेडिकल कॉलेज से और 43 रैंडम सैंपल शामिल थे। इनमें से एक सैंपल को री टेस्ट किया जा रहा है। कोविड अस्पताल बालू में मौजूदा समय में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को भी जिले के विभिन्न ब्लॉको में सैंपलिंग की गई है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।