JAMMU-KASHMIR/19 स्वास्थ्य कर्मियों, 28 CRPF जवानों सहित 161 संक्रमित

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर (JAMMU-KASHMIR) में कोरोना वायरस के संक्रमण मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार काे JAMMU-KASHMIR में 28 सीआरपीएफ जवानों, ऊधमपुर में दो डॉक्टरों और 17 पैरामेडिकल कर्मचारी सहित प्रदेश में संक्रमण के 161 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर JAMMU-KASHMIR में संक्रमण का आंकड़ा 4507 पर पहुंच गया है। इनमें
 | 
JAMMU-KASHMIR/19 स्वास्थ्य कर्मियों, 28 CRPF जवानों सहित 161 संक्रमित

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर (JAMMU-KASHMIR) में कोरोना वायरस के संक्रमण मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार काे JAMMU-KASHMIR में 28 सीआरपीएफ जवानों, ऊधमपुर में दो डॉक्टरों और 17 पैरामेडिकल कर्मचारी सहित प्रदेश में संक्रमण के 161 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर JAMMU-KASHMIR में संक्रमण का आंकड़ा 4507 पर पहुंच गया है। इनमें 2785 ही सक्रिय मामले हैं।

बुधवार को नए संक्रमितों में जम्मू संभाग से 46 और कश्मीर संभाग के 115 मामले हैं। अब तक 1671 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। ऊधमपुर जिला अस्पताल में जो डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ संक्रमित हुआ है, वे सभी गर्भवती महिला के संपर्क में आए थे। वह कोरोना पॉजिटिव थी। उसका आपरेशन किया गया था। ऊधमपुर के डिप्टी कमिश्नर पियूष सिगला ने ट्वीट कर कहा कि पाजीटिव आने वाले डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड वार्ड में दाखिल कराया गया है। हम पता कर रहे हैं कि इनके संपर्क में कौन था ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।


CRPF के 28 जवान भी कोरोना पॉजिटिव

कश्मीर संभाग में आए नए मामलों में शोपियां से सबसे अधिक 37 हैं। इसके अलावा कुलगाम में 28, कुपवाड़ा में 18 मरीज पाजीटिव पाए गए। कश्मीर में आए नए मामलों में सीआरपीएफ के 28 जवान भी शामिल हैं। ये सभी श्रीनगर के चेस्ट डिजीज अस्पताल में भर्ती हैं। जम्मू संभाग के ऊधमपुर से 19, पुंछ से 12, सांबा से 6, जम्मू से चार मामले संक्रमित मिले हैं। पुंछ में सामने आए 12 मामलों में 10 की दूसरे राज्यों से आए थे। ये पहले से ही क्वारंटाइन में थे। पुंछ जिला अस्पताल की एक नर्स और मेंढर में जम्मू कश्मीर आ‌र्म्ड पुलिस का एक जवान भी पाजिटिव पाया गया है। जम्मू जिले के चार मामलों में तीन दूसरे राज्यों से लौटे थे और क्वारंटाइन सेंटरों में ठहरे हुए थे। एक पॉजिटिव मरीज ड्राइवर है जो हाल ही में डोडा से बस लेकर लौटा था। वह अखनूर का रहने वाला है।


लद्दाख में कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले

लद्दाख में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले आने से मरीजों की संख्या बड़कर 64 तक पहुंच गई है। अब तक लद्दाख में कोरोना संक्रमण के 115 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इनमें से 50 मरीज ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लद्दाख में एक मौत हुई है। उपचाराधीन मरीजों में से 23 लेह व 41 कारगिल जिले से हैं। इन सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।