HIMACHAL में 10 निरोग क्लीनिक होंगे स्थापित, अधिसूचना जारी

शिमला। हिमाचल (HIMACHAL) प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 10 निरोग क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इसको लेकर HIMACHAL सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम को पहले चरण में देश के 100 जिलों में आरंभ किया था, जिसमें प्रदेश के तीन जिले किन्नौर,
 | 
HIMACHAL में 10 निरोग क्लीनिक होंगे स्थापित, अधिसूचना जारी

शिमला। हिमाचल (HIMACHAL) प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 10 निरोग क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इसको लेकर HIMACHAL सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम को पहले चरण में देश के 100 जिलों में आरंभ किया था, जिसमें प्रदेश के तीन जिले किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति शामिल थे। अब यह कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जिलों में भी आरंभ किया जा रहा है।

इनमें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, जोनल अस्पताल धर्मशाला, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, जोनल अस्पताल मंडी, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, सिविल अस्पताल रामपुर, सिविल अस्पताल पालमपुर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब शामिल हैं। इन निरोग क्लीनिकों में फिक्स डे ओपीडी शेडयूल के अनुसार विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

 

सोमवार को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मंगलवार को कैंसर स्क्रीनिंग (मुंह, स्तन व ग्रीवा), बुधवार को कीमोथेरेपी और कैंसर देखभाल, गुरुवार को उच्च रक्तचाप व मधुमेह, शुक्रवार को पॉलीएटिव केयर और शनिवार को  सीओपीडी होगी। कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से हर संस्थान के दो चिकित्सा अधिकारियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

राज्य में मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत 18 वर्ष तक के सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का बीड़ा उठाया है, जिसके अंतर्गत अब तक आशा कार्यकर्ताओं ने 21.65 लाख लोगों का जोखिम मूल्यांकन किया है और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 6.87 लाख लोगों की गैर संक्रमण रोगों के लिए स्वास्थ्य जांच की है। साथ ही विभिन्न बीमारियों पर ई हेल्थ साफ्टवेयर के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

एनएचएम के मिशन डायरेक्टर डॉ. निपुण जिदंल ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में गैर संक्रमक रोगों (नॉन कम्युनिकेवल डिजीजज-एनसीडी) की रोकथाम व बचाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दिशा में भारत सरकार द्वारा एनसीडी जोखिम कम करने और लोगों में जागरूगता लाने के लिए एनपीसीडीएससी कार्यक्रम और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) शुरू किए है। इस कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश में भी प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है।

प्रारम्भिक चरण में किन्नौर, चंबा व लाहौल स्पिति हुई थी शुरुआत

उन्होंने कहा कि इस कार्यकम को प्रारम्भिक चरण में देश के 100 जिलों में आरंभ किया गया था, जिसमें प्रदेश के तीन जिलों किन्नौर, चंबा व लाहौल स्पिति शामिल थे, अब यह कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जिलों में भी आरम्भ किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश में 10 निरोग क्लीनिक स्थापित किए जाएगे। इसकी अधिसूचना प्रदेश सरकार द्वारा 16 दिसंबर, 2020 को जारी कर दी गई है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।