International Yoga Day : एसिड अटैक के बाद ऐसे मिली बहन को नई जिंदगी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिट रहने के लिए योग का सहारा लेती हैं। कंगना (Kangana Ranaut) ने योग दिवस (International Yoga Day) पर अपने परिवार को योग से हुए फायदों के बारे में बताया है। योग दिवस (International Yoga Day) पर उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा योग करने के लिए प्रेरित किया है।
एक दिन पहले कंगना ने बताया था कि किस तरह योग की मदद से उनकी मां की हार्ट सर्जरी टल गई थी। इसके बाद कंगना ने बताया है कि योग से किस तरह उनकी एसिड अटैक सर्वाइवर बड़ी बहन रंगोली (Rangoli) को फायदा हुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनके माता-पिता को योग करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ कंगना रनौत ने बताया कि उनकी मां को एक बार कई स्वास्थ्य समस्याओं का पता चला था और डॉक्टर ने हार्ट की सर्जरी की सिफारिश की थी लेकिन उन्होंने अपनी मां कि दूसरे तरीके से मदद करने का मन बनाया।
View this post on Instagram
मां को नहीं करानी पड़ी सर्जरी
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। मैं अपनी योग से जुड़ी कहानी शेयर करना चाहती हूं। हर कोई जानता है कि मैंन योग कब शुरू किया लेकिन कोई ये नहीं जानता कि मेरा परिवार योग कैसे करने लगा। कुछ लोगों ने विरोध जताया, कुछ लोगों ने समय लिया लेकिन अब सभी करने लगे हैं। कुछ साल पहले मेरी मां को डायबीटीज, थायराइड और हाई लेवल का कोलेस्ट्रॉल का पता चला था। डॉक्टर ने कहा था कि मां के हार्ट की सर्जरी करनी पड़ेगी क्योंकि उन्हें ब्लॉकेज हो सकता है। मैंने अपनी मां से कहा कि मुझे दो महीने दे दें क्योंकि वह सर्जरी के पक्ष में नहीं थीं। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और आज वह कोई भी दवा नहीं लेती हैं। वह मेरे परिवार में सबसे ज्यादा स्वस्थ और फिट हैं। मेरे पिताजी के घुटने जवाब दे गए थे। मैंने उन्हें भी योग से ठीक किया है। मुझे खुशी है कि मैंने अपनी फैमिली को गिफ्ट के तौर पर योग दिया है।’
रंगोली की हुई थीं 53 सर्जरी
कंगना ने बताया है कि एसिड अटैक के कारण रंगोली का चेहरा थर्ड डिग्री तक जल गया था। उनके कान पिघल गए थे और छाती पर भी काफी नुकसान पहुंचा था। रंगोली का आधा चेहरा भी जल गया था और उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। इसके बाद केवल 2-3 सालों के भीतर ही रंगोली की 53 सर्जरी की गईं। कंगना ने बताया है एक रोड साइड रोमियो के इस हमले में रंगोली को शारीरिक ही नहीं बल्कि काफी मानसिक नुकसान भी हुआ था।
View this post on Instagram
मंगेतर ने भी छोड़ दिया था रंगोली को
कंगना ने बताया कि एसिड अटैक के बाद रंगोली ने बातचीत करना या जवाब देना बंद कर दिया था जबकि उन्हें थेरैपी भी दी गई थी। कंगना ने कहा, ‘उनकी सगाई एक एयरफोर्स अधिकारी से हुई थी और जब उन्होंने एसिड अटैक के बाद रंगोली का चेहरा देखा तो वह वहां से चले गए और कभी वापस नहीं आए। इसके बाद भी रंगोली की आंखों में एक आंसू नहीं आया और न उन्होंने एक भी शब्द बोला। डॉक्टर्स ने मुझे बताया कि वह सदमे में हैं, इसके बाद उन्होंने रंगली को थेरैपी दीं और उन्हें मानसिक अवसाद की दवाओं पर रखा, मगर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।’
कम उम्र से योग कर रही हैं कंगना
कंगना ने बताया कि जब वह मुश्किल से 19 साल की थी और तभी से वह अपने टीचर सूर्य नारायण के साथ योग करने लगी थीं। कंगना को तब यह नहीं पता था कि योग से मानसिक अवसाद और सदमे में आए मरीजों की मदद होती है। कंगना चाहती थीं कि किसी तरह रंगोली उनसे बात करें। इसलिए कंगना रंगोली को अपने साथ हर जगह ले जाने के साथ ही योगा क्लासेज में भी ले जाने लगीं।
योग से रंगोली को मिली नई जिंदगी
कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इसके बाद रंगोली ने योग करना शुरू किया और उनके भीतर गजब का परिवर्तन देखने को मिला। इसके बाद न केवल रंगोली ने बात करना शुरू कर दिया बल्कि उनका दर्द भी कम हुआ और एक आंख की रोशनी वापस आ गई। योग हर कष्ट का एक ही जवाब है। क्या आपने अभी तक एक मौका दिया?’
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

