Healthy Diet: अरबी के पत्‍तों के फायदे कर देंगे हैरान, मधुमेह रोगियों के लिए तो हैं वरदान

RNN DESK। हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए कई मायने में फायदेमंद होती हैं। इनमें से एक है अरबी का पत्ता (arbi ke patte)। दिल के आकार वाली अरबी की पत्तियों (arbi ke patte) में कई गुण पाए जाते हैं। भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल सब्जी के अलावा कई तरह के व्यंजनों में किया जाता
 | 
Healthy Diet: अरबी के पत्‍तों के फायदे कर देंगे हैरान, मधुमेह रोगियों के लिए तो हैं वरदान

RNN DESK। हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए कई मायने में फायदेमंद होती हैं। इनमें से एक है अरबी का पत्ता (arbi ke patte)। दिल के आकार वाली अरबी की पत्तियों (arbi ke patte) में कई गुण पाए जाते हैं। भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल सब्जी के अलावा कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। अनोखे स्वाद के कारण अरबी के पत्ते का इस्तेमाल पकोड़े बनाने में भी किया जाता है।

 

अरबी उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगाया जाता है। शरीर के विभिन्न विकारों को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर इसका सेवन किया जाता है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए अरबी के पत्ते के फायदे।

हृदय स्वस्थ रखे

हृदय रक्त को पंप करके शरीर के अन्य अंगों में भेजता है। लेकिन वसा जमा होने के कारण जब धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं तो रक्त का प्रवाह रुक जाता है। इससे बचने के लिए अरबी की पत्तियां बहुत फायदेमंद हैं। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

हाइपरटेंशन कंट्रोल करे

हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को अपने आहार में अरबी का पत्ता शामिल करना चाहिए। इसमें वसा नहीं पायी जाती है और सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। नियमित रूप से अरबी के पत्ते का सेवन करने से हाइपरटेंशन नियंत्रित रहता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

अरबी के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। अरबी के पत्ते का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। अरबी के पत्ते में विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।

रक्त शर्करा नियंत्रित रखे

डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए अरबी का पत्ता फायदेमंद होता है। जीवनशैली में सुधार के साथ रोजाना अरबी के पत्तों का सेवन करने से रक्त शर्करा नियंत्रित रहता है। इसमें प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता है।

वजन घटाए

मोटापा एक आम समस्या है। अधिक तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में वसा जमा हो जाता है। अरबी के पत्तों में बहुत कम कैलोरी पायी जाती है। साथ ही इसमें डायटरी फाइबर भी होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। विभिन्न गुणों से भरपूर होने के कारण अरबी का पत्ता शरीर के कई विकारों को दूर करने में मदद करता है। यह न केवल रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है, बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।