COVID-19 : हिमाचल पर ‘शनि’ का कहर, एक ही दिन में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज

शिमला। कोरोना वायरस से बच-बच कर चल रहे हिमाचल प्रदेश पर शनिवार भारी पड़ा। एक ही दिन कोरोना संक्रमण के सात पाॅजिटिव मरीज आए गए। इससे जहां प्रदेश की जनता में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रदेश सरकार के हाथ-पांव भी फूल गए हैं। सात में से तीन नालागढ़ के तबलीगी जमात से हैं, जबकि
 | 
COVID-19 : हिमाचल पर ‘शनि’ का कहर, एक ही दिन में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज

शिमला। कोरोना वायरस से बच-बच कर चल रहे हिमाचल प्रदेश पर शनिवार भारी पड़ा। एक ही  दिन कोरोना संक्रमण के सात पाॅजिटिव मरीज आए गए। इससे जहां प्रदेश की जनता में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रदेश सरकार के हाथ-पांव भी फूल गए हैं। सात में से तीन नालागढ़ के तबलीगी जमात से हैं, जबकि तीन अन्य कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत की शिकार हुई बद्दी की महिला के परिवार के सदस्य हैं। मामले की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने की है।

शनिवार को हिमाचल में सर्वाधिक 87 सैंपल परीक्षण के लिए लिए गए थे। इनमें 54 आईजीएमसी शिमला और 33 टांडा मेडिकल कॉलेज में लिए गए थे। टांडा में कल यानी रविवार को फिर से सैंपल लिए जाएंगे, क्योंकि शनिवार को तकनीकी खामी के कारण परीक्षण नहीं हो सका। आईजीएमसी में 54 सैंपल में से सात की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि सात की पाॅजिटिव है। इसके अलावा अन्य की रिपोर्ट अभी आनी है।

चार कोरोना पाॅजिटिव मरीज मेदांता भेजे
शनिवार को सामने आए सात पाॅजिटिव मामलों में चार बद्दी के एक ही परिवार के हैं। यह वही परिवार है, जिसकी महिला सदस्य की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई थी। महिला के परिवार के 7 सदस्यों के शनिवार को सैंपल लिए गए थे। इनमें से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। यह सारे लोग महिला के परिवार के हैं और दिल्ली में रहते हैं। इन लोगों के विशेष आग्रह पर हिमाचल सरकार ने इन्हें गुड़गांव स्थित वेदांता अस्पताल जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद वेदांता अस्पताल से आई एम्बुलेंस में इनको यहां से भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मापदंडों के अनुसार ये चारों दिल्ली में गिने जाएंगे। अब इन 3 नए मामलों के बाद हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।