शराब के ठेके खुले रखने का फैसला जयराम सरकार ने लिया वापस

शिमला। हिमाचल सरकार की वीरवार को जारी नई अधिसूचना में शराब के ठेके खुले रखने का फैसले का हर तरफ विरोध देखते हुए सरकार ने यह फैसला वापिस ले लिया है। मुख्यमंत्री ने देर रात को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रदेश सरकार के वीरवार के आदेशों के बाद हर तरफ इस फैसले की आलोचना
 | 
शराब के ठेके खुले रखने का फैसला जयराम सरकार ने लिया वापस

शिमला। हिमाचल सरकार की वीरवार को जारी नई अधिसूचना में शराब के ठेके खुले रखने का फैसले का हर तरफ विरोध देखते हुए सरकार ने यह फैसला वापिस ले लिया है। मुख्यमंत्री ने देर रात को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

प्रदेश सरकार के वीरवार के आदेशों के बाद हर तरफ इस फैसले की आलोचना हो रही थी। जनता की भावनाओं को समझते हुए सरकार ने अपने यह आदेश वापिस ले लिए हैं। साथ ही कर्फ़्यू के समय में दी गई 6 घन्टे की छूट पर भी सरकार को आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब सारी जनता इस महामारी कोरोना से निपटने के लिए घर बैठने को तैयार है तो सरकार क्यूं इतनी लंबी छूट दे रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा है कि अब वे कर्फ्यू के समय मे दी जाने वाली छूट के समय को भी शुक्रवार सुबह दोबारा निर्धारित करेंगे।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।