चंबा में 22 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव, तीन ने जीती जंग

चंबा। जिला चंबा में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया है। चंबा जिले की कूंर पंचायत का 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस 22 वर्षीय युवक की भी पंजाब के कपूरथला की ट्रैवल हिस्ट्री है, जो कि पिछले दिनों ही घर वापस लौटा था। प्रशासनिक आदेशों के तहत
 | 
चंबा में 22 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव, तीन ने जीती जंग

चंबा। जिला चंबा में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया है। चंबा जिले की कूंर पंचायत का 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस 22 वर्षीय युवक की भी पंजाब के कपूरथला की ट्रैवल हिस्ट्री है, जो कि पिछले दिनों ही घर वापस लौटा था। प्रशासनिक आदेशों के तहत इस युवक को इन दिनों होम क्वारंटाइन किया गया था। इस युवक को उपचार के लिए जिला कोविड केयर सेंटर बालू लाया जा रहा है, जहां आगामी दस दिनों तक इस कोरोना पॉजिटिव युवक को चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा।

शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव का एक ओर मामला आने के बाद जिला में एक्टिव केसों की संख्या 11 हो गई है। सीएमओ चंबा डा. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। भरमौर के कूंर क्षेत्र के गल्लू गांव का 22 वर्षीय युवक पंजाब के कपूरथला से वापस लौटा था। बुधवार को रैंडम सैंपलिंग के तहत इस युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए टांडा भेजा गया था। शुक्रवार दोपहर बाद मुख्यालय पहुंची रिपोर्ट में इस युवक का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। इस युवक के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उपचार के लिए जिला कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट कर दिया गया है।


तीन मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

जिला में शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। इन तीनों मरीजों के फालोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन तीनों को दोपहर बाद आवश्यक हिदायतों के साथ घर वापस भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोविड केयर सेंटर बालू से दो और सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव तिब्बतियन मूल की महिला के फालोअप सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जो कि नेगटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को कोविड केयर सेंटर व सिविल अस्पताल से छुटटी मिलने के बाद अब इन तीनों को घर पर रहकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की पालना करनी होगी।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।