HIMACHAL में 200 के पार हुआ COVID-19 संक्रमितों का आंकड़ा
शिमला/धर्मशाला। HIMACHAL में रविवार को COVID-19 के 18 नए मामले सामने आए। इसके बाद HIMACHAL में COVID-19 संक्रमितों की कुल संख्या 204 हो गई। वहीं बिलासपुर में दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नए मामलों में से 10 ऊना से और एक-एक मामले बिलासपुर, चंबा, मंडी, तथा सोलन जिलों से, जबकि कांगड़ा और हमीरपुर 2-2 मामले सामने आए। ये सभी लोग हाल ही में दूसरे राज्यों से लौटे हैं। इनमें से छह मुंबई से, तीन दिल्ली से लौटे हैं और एक पश्चिम बंगाल से आया है। अब हिमाचल में 137 सक्रिय मामले हो गए हैं।
ऊना में एक महिला, उसके देवर और उसके दो बेटों में सहित शाम तक 10 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकतर मुंबई सहित दूसरे राज्यों से लौटे थे। मंडी जिले के धर्मपुर में 19 वर्षीय युवती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवती में संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। वह हाल ही में मुंबई से लौटी थी और धर्मपुर में क्वारंटीन थी। युवती के माता-पिता की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- COVID-19 / CHAMBA में 1200 लोगों में ढूंढ निकाला एक पॉजिटिव
कांगड़ा में 2, चंबा-बिलासपुर में 1-1 मामला
चंबा जिले में भी 30 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह हाल ही में मुंबई से लौटा था, जिसके बाद उसे क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया था। बिलासपुर में 21 मई को दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोलन में पश्चिम बंगाल से लौटे एक शख्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। कांगड़ा में पालमपुर के पंचरुखी का एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में दिल्ली से लौटा था और उसे बैजनाथ में क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा कांगड़ा के देहरा उपमंडल का व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
हमीरपुर में 20 वर्षीय युवती समेत 2 संक्रमित
हमीरपुर में 20 साल की एक युवती भी कोविड-19 से संक्रमित मिली है। बड़ाग्राम की रहने वाली यह युवती 18 मई को अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से लौटी थी। उसे एक स्कूल में पृथक-वास में रखा गया था। इसके अलावा सुजानपुर क्षेत्र के बगेहड़ा बुहला गांव के 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। व्यक्ति 20 मई को नोएडा से एक टैक्सी में आया था। व्यक्ति बीर बगेहड़ा स्कूल में क्वारंटाइन था। एक पृथक केंद्र में रखा गया था। हिमाचल प्रदेश में अभी 129 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है और 63 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कारण चार लोगों की जान जा चुकी है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

