HIMACHAL/कोरोना संक्रमित लोगों का 186 पहुंचा आंकड़ा

धर्मशाला/मंडी। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 186 हो गए। नए मामलों में 6 कांगड़ा से, सोलन से 5, मंडी से 4 और हमीरपुर तथा ऊना से 1-1 मामले हैं। इनमें से नौ लोग मुंबई से लौटे हैं,
 | 
HIMACHAL/कोरोना संक्रमित लोगों का 186 पहुंचा आंकड़ा

धर्मशाला/मंडी। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 186 हो गए। नए मामलों में 6 कांगड़ा से, सोलन से 5, मंडी से 4 और हमीरपुर तथा ऊना से 1-1 मामले हैं। इनमें से नौ लोग मुंबई से लौटे हैं, पांच लोग पश्चिम बंगाल से और दो लोग जालंधर से लौटे हैं। प्रदेश कोरोना के अभी 121 मामले सक्रिय हैं, जबकि 61 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हुए हैं। यह सभी शुक्रवार के बचे सैंपलों की रिपोर्ट में सामने आए हैं। प्रदेश में शनिवार को 1316 सैंपल की जांच की गई है। इसमें से अभी 112 की रिपोर्ट आई है, जो सभी नेगेटिव हैं। अभी 1204 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

जिला कांगड़ा के कोरोना संक्रमितों में पालमपुर का 49 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर का 50 वर्षीय शख्स, लंबागांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग, भवारना की 44 साल की महिला व जयसिंहपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति शामिल है इसके अलावा जालंधर से लौटा 68 वर्षीय बुजुर्ग टांडा अस्पताल के सारी वार्ड में उपचाराधीन था। पांच मरीजों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ रेफर किया गया है। जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला को धर्मशाला अस्पताल शिफ्ट किया गया है। उधर, कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने वायरस से जंग जीत ली है। टांडा मेडिकल कॉलेज का 28 वर्षीय डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में मरीज का उपचार करते संक्रमित हुआ था।


सिरमौर में दूसरी बार रिपोर्ट पॉजिटिव

जिला सिरमौर के सराहा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मां और बेटी की दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉक्टर केके पराशर ने दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। हमीरपुर की 53 वर्षीय महिला आईजीएमसी में पॉजिटिव पाई गई है, उसे डायलिसिस के लिए आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया था, यहां पर टेस्ट हुआ जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई है।


मंडी जिले में चार कोरोना पॉजिटिव

मंडी जिले में कोरोना के चार मामले और सामने आए हैं। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में शुक्रवार रात कोराना संक्रमण के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मामले जोगिंदरनगर उपमंडल और एक सरकाघाट उपमंडल का है। ये सभी मुंबई से मंडी जिला लौटे थे और संस्थागत क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे थे। एक व्यक्ति को पहले ही सरकाघाट के बलद्वाड़ा स्थित क्वारंटाइन केंद्र से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था और वहीं से उनका सैंपल लिया गया था। वह अब वहीं पर उपचाराधीन है। बाकी तीन लोग जोगिंदरनगर स्थित क्वारंटाइन केंद्र में थे।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।