लेह जा रहा ट्रक लुढ़का, चालक समेत दो की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे दारचा के समीप लेह की तरफ जा रहा एक ट्रक (एचीपी-28बी-6069) अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गया।
 | 
accident

मनाली-लेह मार्ग पर दारचा के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लेह की तरफ जा रहा ट्रक दारचा के समीप सड़क से लुढ़क गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारचा से चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में गंभीर घायल चालक और क्लीनर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस केलांग लाई है। मृतकों की पहचान कांशी राम पुत्र नैन सिंह निवासी मंडी और परिचालक अभिषेक चौधरी पुत्र खुशाल चंद मंडी के रूप में हुई है।


बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे दारचा के समीप लेह की तरफ जा रहा एक ट्रक (एचीपी-28बी-6069) अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गया। हादसे में चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि दारचा के समीप ट्रक सड़क से लुढ़कने से चालक और क्लीनर की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही दारचा चेकपोस्ट में तैनात पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।