किन्नौर भूस्खलनः मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख देगी सरकार
किन्नौर के निगुलसेरी भूस्खलन हादसे के मृतकों के परिजनों को सरकार चार-चार लाख रुपये देगी। इसके साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये मदद देगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे में जान गंवा चुके लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार की मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को किन्नौर में हुए भूस्खलन क्षेत्र निरीक्षण किया।
घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए यह क्षण अत्यंत पीड़ादायक और भावुक करने वाले हैं। अभी तक 13 लोगों को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली है। जबकि 14 लोगों के शव भी बरामद हुए हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण पिछले एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः-पठानकोट-मण्डी नेशनल हाइवे पर भाली में बस और कार में जबरदस्त की टक्कर
मुख्यमंत्री ने कहा कि निगुलसेरी में मलबे को देखकर उन अमूल्य जिंदगियों के बारे में सोचकर मन दुखों से भरा पड़ा है। लोगों को हम हरसंभव प्रयास के बावजूद नहीं बचा सके हैं । उनके परिवारों को संबल प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के दर्द को मैं समझ सकता हूं। निश्चित तौर पर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, उन्हें स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
यह भी पढ़ेंः-किन्नौर भूस्खलनः मलबे में दबी HRTC बस मिली, अब तक 13 शव बरामद
जयराम ठाकुर ने कहा कि हादसे में जो लोग जान गंवा चुके हैं, उनके परिजनों को सरकार चार-चार लाख रुपए देगी। घायलों को पचास-पचास हजार की मदद दी जाएगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीडि़त परिजनों को साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसेरी, किन्नौर में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF/SDRF व ज़िला प्रशासन की टीम अथक प्रयास कर रही हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

