हिमाचल में कोरोना से रिकॉर्ड 33 लोगों की मौत, विधायक सहित 1575 नए संक्रमित मरीज

हिमाचल प्रदेश में कोरोना बेकाबू हो गया है। अब कोरोना से अधिक मौतें हो रही हैं। रविवार को प्रदेश में पहली बार रिकॉर्ड 33 मौतें हुई हैं।
 | 
हिमाचल में कोरोना से रिकॉर्ड 33 लोगों की मौत, विधायक सहित 1575 नए संक्रमित मरीज

हिमाचल प्रदेश में कोरोना बेकाबू हो गया है। अब कोरोना से अधिक मौतें हो रही हैं। रविवार को प्रदेश में पहली बार रिकॉर्ड 33 मौतें हुई हैं। इनमें अकेले कांगड़ा जिला में ही सबसे ज्यादा 12 लोगों की मौतें हुई हैं। इनमें नगरोटा सूरियां की 68 वर्षीय महिला, जसवां के बरनाला का 47 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां का 57 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के दाड़ी की 52 वर्षीय महिला, देहरा के पलोटी बणे दी हट्टी का 68 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के वार्ड नंबर-2 की 38 वर्षीय महिला, खनियारा धर्मशाला का 66 वर्षीय व्यक्ति, रजोट बैजनाथ की 75 वर्षीय महिला, मसरेड़ धर्मशाला की 53 वर्षीय महिला, ज्वाली के हरसर का 69 वर्षीय व्यक्ति, हरियाणा के रोहतक का 53 वर्षीय व्यक्ति व पठानकोट के दुनेरा की 80 वर्षीय महिला शामिल है।

आईजीएमसी में शिमला में 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें मेहली का 60 वर्षीय व्यक्ति, दाड़लाघाट का 75 वर्षीय व्यक्ति, बडमैन बद्दी का 58 वर्षीय व्यक्ति, धर्मपुर सोलन की 53 वर्षीय महिला व बिलासपुर के घुमारवीं का 64 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 72 वर्षीय व्यक्ति, कुल्लू की 52 वर्षीय महिला सहित 2 व्यक्ति और एक अन्य महिला शामिल है। सोलन में धर्मपुर के कंडा गांव के 65 वर्षीय व्यक्ति व बरथल की 59 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

हमीरपुर में 73 वर्षीय व्यक्ति, 84 वर्षीय महिला व 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है। कुल्लू में ढालपुर की 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। ऊना में पिरथीपुर घनारी की 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरमौर में 74 वर्षीय व्यक्ति व 77 वर्षीय महिला की मौत हुई है। बिलासपुर जिला में जनालु गांव के 45 वर्षीय एचआरटीसी कंडक्टर की मौत हुई है। इसके अलावा रोहड़ू की उपतहसील जांगला के तहत ग्राम पंचायत कलोटी के बठुवा गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हिमाचल अब तक 1327 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं हमीरपुर से भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर सहित प्रदेश में कोरोना के 1575 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 64, चम्बा के 9, हमीरपुर के 152, कांगड़ा के 423, किन्नौर के 10, कुल्लू के 46, लाहौल-स्पीति के 3, मंडी के 98, शिमला के 224, सिरमौर के 229, सोलन के 279 व ऊना के 38 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 1161 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना में 13,829 एक्टिव केस हो गए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।