इसलिए हिमाचलियों के आगे हाथ जोड़ गए अमेरिकी राष्ट्रपति

शिमला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में अहमदाबाद में हुई सिरमौरी नाटी की पीएम मोदी ने जहां तारीफ की तो वहीं ट्रंप ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप के रोड शो में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के कलाकारों ने नाटी से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम
 | 
इसलिए हिमाचलियों के आगे हाथ जोड़ गए अमेरिकी राष्ट्रपति

शिमला। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प के स्‍वागत में अहमदाबाद में हुई सिरमौरी नाटी की पीएम मोदी ने जहां तारीफ की तो वहीं ट्रंप ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप के रोड शो में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के कलाकारों ने नाटी से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम तक के रोड शो के दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर उनका स्‍वागत किया। गुजरात के भाषा एवं संस्कृति विभाग ने हिमाचल से जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के शिवान्या सांस्कृतिक कलामंच शरगांव के कलाकारों को इस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला रोड शो के दौरान स्टेज नंबर दस पर कुछ पल के लिए रुका। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरमौरी नाटी को देखते हुए गुड कहा और काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। अमेरिकी राष्ट्रइसलिए हिमाचलियों के आगे हाथ जोड़ गए अमेरिकी राष्ट्रपतिपति डोनाल्ड ट्रंप ने कलाकारों का हाथ जोडक़र उनका अभिवादन स्वीकार किया। शिवन्या संस्कृतिक कलामंच के कलाकारों ने जिला सिरमौर का प्रसिद्ध नाटी एवं लोकगीत ‘लागा ढोल रा डमाका-मेरा हिमाचल बड़ा बांका’ से अपनी प्रस्तुति दी। पूरे दल ने प्रदेश की आंचलिक वेशभूषा में भगवान शिव की नटराज और लास्य नृत्य की मुद्राओं में नाटी प्रस्तुत की। पारंपरिक वेशभूषा में स्टेज नंबर दस पर शिवान्या कलामंच के कलाकारों ने 5 मिनट की इस प्रस्तुति में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति को दर्शाया।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।