हिमाचल में तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने स्थगित की री अपीयर परीक्षा
कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने चौथे सेमेस्टर की री अपीयर परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा स्थिति सामान्य होने पर ही होगी। परीक्षा रद्द होने से सूबे के करीब 90 छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड की मानें तो 28 अप्रैल को चौथे सेमेस्टर की सिविल इंजीनियर के विषय स्ट्रक्चरल मेकेनिक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के इलेक्ट्रिकल पावर-1 और मेकेनिकल इंजीनियर के विषय मेकेनिक ड्राइंग-2 की परीक्षाएं 28 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों में होनी थी।
ये भी पढ़ेंः-शार्ट सर्किट से ढाई मंजिला मकान जलकर राख, मची अफरा-तफरी
कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के चलते बोर्ड ने इस परीक्षा को आगामी आदेशों तक टाल दिया है। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण बोर्ड ने 28 अप्रैल को होने वाली चौथे सेमेस्टर के कुछ विषयों की री-अपीयर परीक्षाएं आगामी आदेशों तक टाल दी हैं। संबंधित संस्थानों को भी सूचना भेज दी गई है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

