किन्नौर, भरमौर व पांगी में इतनी तारीख से होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जिला किन्नौर, चंबा जिला के भरमौर व पांगी उपमंडल के विद्यालयों में 10वीं व 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू होंगी और 6 अप्रैल तक चलेंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से जारी
 | 
किन्नौर, भरमौर व पांगी में इतनी तारीख से होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जिला किन्नौर, चंबा जिला के भरमौर व पांगी उपमंडल के विद्यालयों में 10वीं व 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू होंगी और 6 अप्रैल तक चलेंगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिला किन्नौर, चंबा जिला के भरमौर व पांगी उपमंडल में स्थित विद्यालयों के 10वीं व 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में होंगी। साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षा में प्रैक्टिकल विषय के साथ परीक्षा दे रहे समस्त प्रदेश के परीक्षार्थी जो संबंधित विषय की पूर्व प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल हैं या जो प्रैक्टिकल विषय के साथ अतिरिक्त विषय की परीक्षा दे रहे हैं की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके लिखित परीक्षा के लिए आवंटित केंद्र में ली जाएगी। राज्य मुक्त विद्यालय (SOS) के पात्र परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके अध्ययन केंद्रों में लिखित परीक्षा के उपरांत होगी।

10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
10वीं साइंस की 23 मार्च से 24 मार्च व इलेक्टिव सब्जेक्ट की परीक्षा 25 मार्च को होगी।

12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

  • फिजिक्स की 30 मार्च
  • केमिस्ट्री की 31 मार्च
  • बायोलॉजी/एचई एंड एफएससी की 1 अप्रैल
  • कंप्यूटर साइंस की 3 अप्रैल
  • जियोग्राफी की 4 अप्रैल
  • म्यूजिक और साइकोलॉजी की 6 अप्रैल
  • फिजिक्ल एजुकेशन/योगा/एससीसी. की 30 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगी

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।