छात्राओं ने ली कर्तव्य पालन की शपथ
कांगड़ा। शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में डीएलएड छात्राओं द्वारा शपथ समारोह मनाया गया, जिसमें निदेशक शालिनी सैनी सहित अकैडमिक हेड मल्लिका एस सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने चारों सदनों से मार्च पास्ट की सलामी ली। चारों सदन विपाशा, इरावती, यमुना, चंद्रभागा के सदस्यों को सालभर कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलवाई गई। बिपाशा सदन से वाइस कप्तान शेफाली और जूनियर वाइस कप्तान मुस्कान, यमुना सदन से वाइस कप्तान साक्षी और जूनियर वाइस कप्तान पल्लवी, चन्द्रभागा सदन से वाइस कप्तान रिम्पल और जूनियर वाइस कप्तान उषा रानी, इरावती सदन से वाइस कप्तान ऋतु और जूनियर वाइस कप्तान वैशाली चुनी गईं। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने शपथ के पश्चात प्रशिक्षु छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने के लिए कहा।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

