एचपीयू ने यूजी परीक्षाओं की डेटशीट की स्थगित, 17 मई के बाद होगा फैसला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने यूजी (UG) कक्षाओं की परीक्षाओं (EXAMINATIONS) की डेटशीट को स्थगित (POSTPONED) कर दिया है। अब यूजी (UG) की (POSTPONED) परीक्षाओं (EXAMINATIONS) को लेकर नई डेटशीट (DATESHEET) जारी की जाएगी । प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने कॉलेजों की परीक्षाओं की डेटशीट स्थगित कर दी है।
विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी की गई अधिसूचना के तहत बीए, बीएससी व बीकॉम पास व ऑनर्स पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की डेटशीट स्थगित कर दी है। इसके अलावा बीवॉक पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर, बीएचएम पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की डेटशीट भी स्थगित की गई है। इसके अलावा बीटेक तीसरे, पांचवे और सातवें सेमेस्टर और बीडीएस पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की स्पलीमेंटरी परीक्षाओं की डेटशीट स्थगित कर दी गई है।
कॉलेजों और बोर्ड परीक्षाएं को 17 मई तक स्थगित
प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि स्नातक कक्षाओं की नई डेटशीट आगामी दिनों में जारी की जाएगी। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कॉलेजों और बोर्ड परीक्षाओं को 17 मई तक स्थगित कर दिया है।
एक लाख 55 हजार छात्रों की होनी थी परीक्षा
बता दें कि कॉलेजों की परीक्षाएं 17 अप्रैल से आयोजित की जानी थी। इसमें लगभग एक लाख 55 हजार छात्र छात्राओं ने परीक्षा देनी थी। ये परीक्षा प्रदेशभर के करीब 158 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई जानी थी। मगर परीक्षा स्थगित होने के बाद पहले जारी की गई डेटशीट को भी स्थगित कर दिया है।
17 मई के बाद कॉलेजों की डेटशीट होगी जारी
कॉलेजों की परीक्षाओं की डेटशीट के लिए अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालयों को सरकार के आगामी आदेशों का इंतजार करना होगा। 17 मई के बाद परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल के अनुसार प्रदेश विश्वविद्यालय कॉलेजों की डेटशीट जारी करेगा।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

