घर तक पहुंचाया जाएगा मिड-डे मील का राशन
चंबा। सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील का राशन घर-घर पहुंचाया जाएगा। 30 अप्रैल तक इस संबंध में व्यवस्था की जाएगी। बच्चों को चावल का कोटा घर में मिलेगा, जबकि सब्जी के पैसे खातों में डाले जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस बारे में सभी स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर राशन पहुंचाने का कार्य किया जा सके। संबंधित क्षेत्रों के शिक्षकों के पास एसडीएम कार्यालय में बना दिए गए हैं। अब मिड-डे मील डोर-टू-डोर पहुंचाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इस कार्य की मॉनिटरिग करेंगे।
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिड-डे मील का राशन घरों तक पहुंचाया जाएगा। इस बारे में सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। 30 अप्रैल तक सभी शिक्षकों को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पढ़ाई भी ऑनलाइन शुरू करवा दी गई है।
-फौजा सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा।
जिस स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 25 है वहां एक शिक्षक की ड्यूटी लगाई है जबकि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 25 से अधिक है वहां दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। नौनिहालों के खाते में सब्जी के पैसे सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के अनुसार डाला जाएगा। पांचवीं तक सब्जी का खर्च चार रुपये 48 पैसे निर्धारित है तथा छठी से आठवीं के लिए छह रुपये 71 पैसे दिए जाता है। रोजाना रुपये के हिसाब से मासिक पैसे बच्चों को खाते में डाले जाएंगे।
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते स्कूल बंद है। ऐसे में सरकार ने कोविड-19 के चलते अब मिड-डे मील का कच्चा राशन घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। मौजूदा समय में सरकार ने सरकारी स्कूलों में ग्रुप के माध्यम से पढ़ाई शुरू करवा दी है। इससे पहली से तीसरी तथा यू-ट्यूब में वीडियो दिखाकर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। रोजाना इस बारे में रिपोर्ट उच्च शिक्षा अधिकारियों को दी जा रही है, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ जुड़े रहे। हालांकि कोरोना की स्थिति ठीक होने के बाद जब स्कूल खुलेंगे तब पढ़ाई को दोबारा से शुरू किया जाएगा।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

